जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज शनिवार को नीट और यूजीसी-नेट मुद्दे पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उनका कहना है, ‘इस पर सख्त कानून की जरूरत है। एनईईटी घटना से विपक्ष कैसे जुड़े हैं? होना चाहिए उचित जांच हो और सभी को सहयोग करना चाहिए क्योंकि इस प्रकार की घटनाएं नकारात्मक माहौल बनाती हैं।

