Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

ये रिश्ता क्या कहलाता है, उमेश हत्याकांड का भाजपा नेता से वास्ता!

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यूपी में बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह अधिवक्ता उमेश पाल और उनके गनर संदीप की हत्या से भाजपा का कनेक्शन जुड़ गया है। प्रयागराज के धूमनगंज थाने में दर्ज हुई एफआईआर में जिस गुलाम को नामजद किया गया है, वह भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राहिल हसन का भाई बताया जा रहा है।

बीते शनिवार को ही पुलिस और एसओजी की टीम ने शिवकुटी के मेंहदौरी स्थित मकान में छापेमारी करते हुए राहिल को पकड़ लिया है। इसके बाद से पूछताछ की जा रही है। उधर, वारदात के बाद से ही गुलाम फरार हो
गया है।

विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह अधिवक्ता उमेश पाल और गनर संदीप निषाद की हत्या के शूटआउट के 45 सेकेंड के वीडियो फुटेज से तस्वीर एकदम साफ हो गई है। पुलिस मान रही है कि अतीक अहमद के तीसरे नंबर के पुत्र असद ने फायरिंग की है, जबकि राजरूपपुर का गुड्डू मुस्लिम बम फेंक रहा था। गुड्डू सिविल लाइंस के अरमान के साथ बाइक से भागा था।

बताया जा रहा है एसटीएफ ने बाकी शूटरों की भी शिनाख्त कर ली है। एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश के नेतृत्व में टीम छापेमारी कर रही है। 25 से ज्यादा संदिग्धों को पकड़ लिया गया है।

असद की गिरफ्तारी की पुष्टि फिलहाल पुलिस ने नहीं की है। फरार अभियुक्तों पर इनाम घोषित किया जा सकता है। शनिवार को उमेश और गनर संदीप के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। उमेश का अंतिम संस्कार दारागंज घाट पर किया गया, संदीप का शव आजगमढ़ ले जाया गया।

बता दें कि उमेश शुक्रवार की शाम प्रयागराज न्यायालय में अतीक अहमद के खिलाफ दर्ज अपहरण के मुकदमे की पैरवी करने के बाद करीब पौने पांच बजे सुलेमसराय में अपने घर के सामने उतरे, तभी शूटरों ने करीब से फायरिंग की। अस्पताल में उमेश और गनर संदीप को मृत बताया गया, जबकि दूसरे गनर राघवेंद्र की हालत नाजुक है।

शनिवार भोर में उमेश की पत्नी जया ने तहरीर दी तो अतीक अहमद, पत्नी शाइस्ता परवीन, बेटों, गिरोह के गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और नौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखा गया। अतीक अहमदाबाद की साबरमती जेल और अशरफ बरेली जिला कारागार में बंद है। अतीक के पांच पुत्रों में बड़ा उमर लखनऊ जेल और उससे छोटा अली नैनी सेंट्रल जेल में बंद है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img