Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

बाजार में बिकने जा रहा राशन का एक ट्रक गेहूं पकड़ा

  • मवाना के राशन डीलर ने केसरगंज के ट्रक चालक की मार्फत था भेजा
  • देहलीगेट क्षेत्र में पुलिस और आपूर्ति विभाग ने घेराबंदी कर पकड़ा ट्रक चालक हिरासत में

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गरीबों के हिस्से का निवाला राशन माफियाओं द्वारा बाजार में बेचे जाने का सिलसिला अब भी जारी है। ये हाल तो तब है, जब पहले से दो राशन घोटालों की जांच चल रही है। मेरठ में हालात बने हुए हैं उसके चलते तो यही लगता है कि भले ही शासन प्रशासन के अफसर दावा कुछ भी करते रहें, लेकिन गरीबों के निवालों की लूट रुकने वाली नहीं।

शुक्रवार देर शाम देहलीगेट थाना क्षेत्र में बाजार में बिकने के लिए ले जाए जा रहा एक ट्रक गेहूं पकड़ा गया है। डीएसओ नीरज सिंह ने बताया कि एएनआई कर्मी रवि को सूचना मिली थी कि वाया मवाना रोड एक ट्रक गेहूं मेरठ शहर की ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर डीएसओ ने सप्लाई इंस्पेक्टर संतोष श्रीवास्तव को कार्यालय से रवाना कर दिया। आपूर्ति विभाग के अमले ने पुलिस की मदद से इस ट्रक को चारों ओर से घेर लिया।

गेहूं लेकर आ रहे केसरगंज निवासी चालक मजहर को हिरासत में ले लिया गया। थाना देहलीगेट में ट्रक को खड़ा कर दिया गया। संतोष श्रीवास्तव ने पुलिस के हवाले से बताया कि हिरासत में लिए गए चालक ने मवाना के किसी कोटेदार के यहां से यह गेहूं लाने की बात स्वीकार की है। इससे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मलियाना गोदाम से एसएमआई को बुलाया गया है ताकि गेहूं के सरकारी होने की पूरी जांच पड़ताल की जा सके। एसएमआई की रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ये कोई पहला वाक्या नहीं है, जब मवाना से रवाना किया गया खाद्यान्न पकड़ा गया है।

ये कहना है डीएसओ का

डीएसओ नीरज सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी, जिसके बाद घेराबंदी कर गेहूं से भरा ट्रक पकड़ लिया गया है। अभी इस मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img