Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

गेहूं की फ़सल में लगी आग, धूं -धूं कर जली

जनवाणी संवाददाता |

नानौता: नगर निवासी जमीन ठेकेदार की खेत में कटी पड़ी 12 बीघा गेहूं की फसल अज्ञात कारणों से आग लग कर राख हो गई। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। आग लग कर राख हुई फसल से करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है।

नगर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी इलियास चौधरी की गंगोह मार्ग के पास रजबहे की पटरी के नजदीक 12 बीघे जमीन को नगर के ही मोहल्ला चाह्मन्जली निवासी इनाम चौधरी ने ठेके पर ले रखी है। इनाम चौधरी ने बताया कि 12 बीघा कटी फसल को खेत में ही एक जगह इकट्ठा किया हुआ था, जिसको गुरुवार की सुबह मशीन से निकलवाना था।

पीड़ित ने बताया कि बुधवार की देर शाम अचानक से उसके गेहूं की कटी पड़ी फसल में आग लग गई, आग लगने से फसल व भूसा जलकर राख हो गया। आग लग कर जली फसल से करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित जमीन ठेकेदार ने थाने पर तहरीर देकर प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...
spot_imgspot_img