Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

31 को थम सकते हैं ट्रेनों के पहिये

  • अपनी मांगों को लेकर देश भर के करीब 35 हजार स्टेशन मास्टरों की ओर से रेलवे बोर्ड को दिया नोटिस

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आगामी 31 मई को देश भर में रेल के पहिये थम सकते हैं। अपनी कई मांगों को लेकर के लगभग 35 हजार स्टेशन मास्टरों ने अपनी आॅल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के माध्यम से रेलेवे बोर्ड को एक नोटिस थमा दिया। जिसमें कहा गया है कि आगामी 31 मई को सभी स्टेशन मास्टर सामूहिक अवकाश पर जाएंगे।

आॅल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष धनंजय चंद्रात्रे के अनुसार स्टेशन मास्टरों को एक साथ सामूहिक अवकाश पर जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं सूझ रहा। कहा कि देश भर में इस समय लगभग छह हजार से भी ज्यादा स्टेशन मास्टरों की कमी हैं, लेकिन रेल प्रशासन इन पदों पर भर्ती नहीं कर रहा है। जिसके चलते सभी स्टेशन मास्टरों को अतिरिक्त कार्य करना करना पड़ रहा है।

एसोसिएशन ने अपनी सभी मांग रेलवे बोर्ड के सीइओ को भेज दी हैं। जिनमें सभी रिक्तियों क ो यथाशीघ्र भरने, रात्रि ड्यूटी भत्ता बहाल करने, ट्रेनों के सुरक्षित और समय पर चलने में उनके योगदान के लिए स्टशन मास्टरों को सुरक्षा और तनाव भत्ता देने, न्यू पेंशन स्कीम बंद करके पुरानी पेंशन स्कीम को चालू करने जैसी कई प्रमुख मांगें शामिल है। ऐसे में देखना यह है कि क्या स्टेशन मास्टर अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए सामूहिक अवकाश (हड़ताल) पर जाते हैं या फिर इन्हें रोकने के लिए केन्द्र सरकार या रेलवे बोर्ड कोई ठोस कदम उठाता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img