Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

जब रात में पुलिस की ठांय-ठांय सुन सहमे नागरिक

  • कैराना नगर में रात 11 बजे बलवा ड्रिल रिहर्सल
  • बलवा ड्रिल में दंगाइयों से निपटने के सिखाए गुर

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: ईद उल अजहा त्यौहार व कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है। किसी भी तरह की कोताही न बरती जाएं। इसी को लेकर एसएसपी अभिषेक के निर्देश पर शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे कैराना नगर के पब्लिक इंटर कलेज में थाना कैराना, कांधला व झिंझाना थानों की पुलिस फोर्स को बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया।

इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक की ओर से दंगाइयों से निपटने को पुलिसकर्मियों को अभ्यास कराया गया। अभ्यास के दौरान दूसरी ओर बलवाइयों के रूप में हंगामा एवं नारेबाजी कर रहें लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया। लगातार पत्थरबाजी करने पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग कर लाठी चार्ज किया जाता हैं, लेकिन बलवाई लगातार पुलिस पर पत्थरबाजी करने से बाज नहीं आते।

जिसके बाद पुलिस की ओर से वाटर कैनन, डाई मार्कर, रबड़ बुलेट फायर व हवाई फायर किए जाते हैं। जिसके बाद दंगाइयों को तितर-बितर कर स्थिति को नियंत्रण किया जाता हैं। देर रात कॉलेज में पुलिस द्वारा किए गए दंगा नियंत्रण अभ्यास के दौरान पुलिस की ओर से की गई हवाई फायरिंग से आसपास के लोग एक बार को सहम गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img