Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

हवा चली तो थम गया बढ़ता हुआ तापमान

  • मौसम दिखा ठंडा, होली तक फिर होगा बदलाव

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: हवा की रफ्तार कई दिन से बंद पड़ी थी, सुबह के समय हवा की रफ्तार बढ़ी तो तापमान भी कम हो गया और मौसम का मिजाज बदल गया और अन्य दिनों की अपेक्षा मौसम ठंडा दिखाई दिया। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो होली तक मौसम फिर से गर्म होगा। तेजी से बढ़ते तापमान के बीच अचानक से बृहस्पतिवार को हवा ने रफ्तार पकड़ ली। हवा चली तो तापमान भी गिरता हुआ चला गया। तापमान के गिरने के साथ मौसम बदला हुआ दिखाई दिया।

Garmi

कई दिन से गर्म चल रहा मौसम हवा के कारण राहत देता हुआ दिखाई दिया। अन्य दिनों की अपेक्षा सुबह और शाम के समय मौसम ठंडा बना हुआ था। बृहस्पतिवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 77 व न्यूनतम 53 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि हवा चलने से तापमान गिरा है, अभी 24 घंटे तक बदलाव रहेगा, फिर तापमान जल्द ही 30 डिग्री के ऊपर जाएगा। बृहस्पतिवार को मेरठ का एक्यूआई 102, बागपत में 104, गाजियाबाद में 128, मुजफ्फरनगर में 128, जयभीमनगर में 76, गंगानगर में 112, पल्लवपुरम में 119 दर्ज किया गया। हवा के चलने से प्रदूषण में भी कमी आयी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img