Friday, February 6, 2026
- Advertisement -

Skin Care: चेहरे की रौनक क्यों हो रही है गायब? जरूर जानें स्किन केयर की अनदेखी बातें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। कौन नहीं चाहता कि उनकी त्वचा हमेशा दमकती रहे, चेहरा साफ-सुथरा और बेदाग नजर आए। इसके लिए हम न जाने कितने महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं क्रीम, सीरम, फेसवॉश, मास्क और क्या-क्या नहीं। फिर भी जब चेहरा थका हुआ और डल नजर आने लगे, तो निराशा होना लाज़मी है। इसका एक बड़ा कारण यह हो सकता है कि आप स्किन केयर के कुछ बेहद जरूरी पहलुओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। यहां हम आपको इन्हीं बातों की जानकारी देने जा रहे हैं। ये कुछ ऐसी बातें हैं जिनका ध्यान आपको तब भी रखना है, जब आप नियमित रूप से स्किन केयर करते हैं।

तकिए का कवर न बदलना

कई बार स्किन केयर करने के बाद भी चेहरा डल ही दिखता है। इसकी वजह आपके तकिए का कवर हो सकता है। दरअसल, पुराने तकिए के कवर में बैक्टीरिया और ऑयल जमा हो जाता है, जिससे पिंपल्स हो सकते हैं। इसलिए हफ्ते में कम से कम दो बार तकिए का कवर बदल दें।

सनस्क्रीन का इस्तेमाल न करना

अक्सर लोगों को लगता है कि घर में रहने वाले लोगों को सनस्क्रीन इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए। जबकि ऐसा नहीं है। यदि आप हमेशा घर पर रहती हैं, तब भी 40 एसपीएफ वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। क्योंकि सूरज की किरणें त्वचा को काफी हानि पहुंचाती हैं।

ज्यादा प्रोडक्ट इस्तेमाल करना

यदि आप काफी ज्यादा स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, तो इससे भी आपकी त्वचा खूबसूरत दिखने की बजाए खराब दिख सकती है। कई बार तो ज्यादा स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से स्किन धीरे-धीरे डल होने लगती है। इसलिए रोजाना के लिए सिर्फ क्लीनर, टोनर, मॉइश्चराइज और सनस्क्रीन ही काफी है।

फोन की स्क्रीन साफ न करना

यदि आप फोन पर ज्यादा बाद करते हैं, तब अपने फोन की स्क्रीन को हर रोज अच्छी तरह से साफ करें। ऐसा माना जाता है कि फोन की स्क्रीन से भी चेहरे पर बैक्टीरिया ट्रांसफर होते हैं, जो चेहरे के जुड़ी कई परेशानियों को जन्म देते हैं। इसलिए फोन की स्क्रीन को साफ करना भी जरूरी है।

नाइट रुटीन फॉलो नहीं करना

इस बात का खास ध्यान रखें कि रात के समय स्किन खुद को हील करती है। ऐसे में भले ही दिन में स्किन केयर करना भूल जाएं, लेकिन रात में सोने से पहले स्किन केयर रुटीन अवश्य फॉलो करें। इससे आपकी स्किन ज्यादा खिली-खिली दिखेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1500 सस्ता, चांदी ₹14000 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार को सोने और चांदी...

RBI MPC: 2026 की पहली मौद्रिक नीति बैठक, रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वर्ष 2026 की पहली मौद्रिक...

Saharanpur News: सहारनपुर को एक आदर्श शहर बनाना निगम का प्रयास: महापौर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: वार्ड संख्या 04 के अम्बेडकर नगर...

Saharanpur News: आईपीएस अभिनंदन बने सहारनपुर के नए एसएसपी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर के पुलिस प्रशासन में अहम...
spot_imgspot_img