- कार्यकर्ता ने तांडव फिल्म के निर्माताओं व अभिनेताओं का पुतला फूंका
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने रिलीज हुई वेब सीरीज तांडव के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए फिल्म अभिनेता सैफ अली खान व अली अब्बास, जीशान सहित फिल्म मेकर्स का पुतला फूंका।
हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिन्दू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि वैव सीरिज में एक सीन में महिलाओं और जाति व्यवस्था के संदर्भ में नकारात्मक चित्रण किया गया। दोनों दृश्यों से धार्मिक भावनाएं आहत हुई। लगातार फिल्मों व वेब सीरीज के माध्यम से देवी देवताओं को अपमानित करने वाले सीन बॉलीवुड अभिनेताओं द्वारा किए जा रहे हैं। यह बॉलीवुड में ट्रेंड बन गया है।
ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए देश में अस्थिरता व अराजकता का माहौल पैदा किया जा रहा है। सनातन धर्म के प्रति नकारात्मक चित्रण कर हम लोगों को आराध्य देवताओं से दूर करने, धर्मांतरण कराने व दंगा कराने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों में शत्रुता, घृणा व वैमनस्य पैदा की जा रही है।
हिन्दू जागरण मंच ने तांडव वेब सीरीज में हिन्दू धर्म के देवताओं के रूप में धारण कर मंच पर संबोधित करने वाले में अभिनेता जीशान, अली अब्बास, सैफ अली खान के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए पुतला फूंका। उन्होंने माल गोदाम के पास तांडव के अभिनेताओं का पुतला फूंकते हुए अपना कड़ा विरोध जताया। इस मौके पर पुतला दहन में खंड संयोजक हिमांशु भारद्वाज, रोहन पंडित खंड सह संयोजक, सचिन पंडित नगर अध्यक्ष, ललित चौहान, धर्मेंद्र शर्मा, गगन शर्मा दर्पण चौहान आदि शामिल रहे।

