Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

विश्व कप 2022 के बाद संन्यास लूंगी: मिताली राज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने शनिवार को संकेत दिया कि न्यूजीलैंड में 2022 में होने वाला 50 ओवर का विश्व कप उनके 23 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का अंतिम टूर्नामेंट होगा। अड़तीस वर्षीय मिताली ने यह भी कहा कि वह न्यूजीलैंड की जीवंत पिचों के लिए कुछ बेहतरीन सीम गेंदबाजी विकल्प भी तलाश कर रही हैं।

भारत की सबसे बेहतरीन महिला क्रिकेटर ने ‘1971: द बिगनिंग आॅफ इंडियाज क्रिकेटिंग ग्रेटनेस’ किताब के वर्चुअल लांच के दौरान कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 21 साल हो चुके हैं और मैं जानती हूं कि 2022 मेरा संन्यास का वर्ष होगा, जो विश्व कप के बाद हो सकता है।

हार्पर कोलिंस द्वारा प्रकाशित इस किताब के सह लेखक बोरिया मजूमदार और गौतम भट्टाचार्य हैं। मिताली ने कहा कि पिछला साल मेरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 वर्षों के बराबर है। मिताली एकमात्र महिला बल्ल्रेबाज हैं जिनके नाम वनडे में 7000 से ज्यादा रन हैं, उन्होंने कोविड-19 काल के दौरान खुद को प्रेरित रखने के बारे में बात की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img