Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

खनन को लेकर सुर्खियों में शराब माफिया और हाथी के महावत

  • दिलचस्प मोड़ पर पहुंची खादर में खनन के खेल की कहानी

मुख्य संवाददाता |

सहारनपुर: यमुना खादर में हरियाणा और यूपी के बीच पिछले दिनों उपजे विवाद को सुलझाने के प्रयास हुए लेकिन, यहां सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बेहट और मिर्जापुर क्षेत्र में निजी भूमि के पट्टे हो रहे हैं और अब एक बार फिर यमुना की कोख छलनी करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। ढिक्का कलां, दरिया बरामद और रैना घाट फिलहाल चालू बताया जा रहा है। दिलचस्प ये है कि खनन के इस काले कारोबार में बसपा के एक दिग्गज नेता ने एक भाजपा नेता को भी साथ ले लिया है। राजनीति में ये दल भले एक दूसरे के शत्रु हैं कितु खनन से कमा्ई करने के चक्कर में इनकी यारी जगजाहिर हो रही है। इसमें एक शराब कारोबारी का नाम भी आ रहा। उसने अपे बेटे के नाम पट्टा करा दिया है.।

यमुना में अवैध रूप से खनन को लेकर बवंडर उठता रहा है। कई बार खादर में बंदूकें गरजी हैं और सरसावा में तो पूर्व में एक की मौत भी हो चुकी है। खनन को लेकर बदनाम रहे सहारनपुर जिले में तैनात रहे दो पूर्व आईएएस अफसर भी लपेटे में आ चुके हैं। फिलहाल, बाढ़ खत्म होने के बाद तमाम औपचारिकताएं पूरी कर एक बार फिर खनन का खेल शुरू हो रहा है। जानकारी के मुताबिक जिस निजी भूमि पर पट्टे दिए जा रहे हैं, उनमें कई क्रशर संचालक भी इसे ले रहे हैं।

अवैध खनन के लिए बदनाम बरथा कोरसी का पट्टा एक शराब माफिया के बेटे के नाम किया गया है। खनन कारोबार में उतरे इस शराब माफिया का कहने को तो हरियाणा के लोगों से दुशमनी है किंतु उसी ने पूरा रैकेट तैयार किया है। सूत्रों का दावा है कि सत्तानशीं भाजपा के भी कुछ लोग अपना स्टोन क्रशर बसपा के दिग्गज नेता को साथ लेकर शुरू करने जा रहे हैं। बसपा नेता ने कई स्टोन क्रशर खरीद लिए हैं।

बताया जा रहा है कि बरथा कोरसी के अलावा रैन 1 व रैना 2, हैदरपुर, हिंदूवाला, नुनियारी, शेरपुर पोलियो जो कि पत्थर और बोल्डर के हैं, यहां से व्यापक पैमाने पर खनन की तैयारी कर ली गई है। उधर, रेत के ढिक्का कला, दरियापुर बरामद घाट तो चालू ही हो चुके हैं। यहां पोर्कलेन मशीनें उतार दी गई हैं और नियमों को ताख पर रखकर खनन शुरू कर दिया गया है। बहरहाल, खनन को लेकर इस बार शराब माफिया और बसपा के दिग्गज नेता सुर्खियों में हैं। सूत्र कहते हैं कि बसपा नेता ने अपने बेटे के नाम से क्रशर का स्वामित्व लिया है।

हालांकि, प्रशासन सख्त है और इस बार डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल और कमिश्नर संजय कुमार ने सख्त लहजे में कहा है कि अवैध रूप से खनन और परिवहन नहीं होने दिया जाएगा। यह भी बता दें कि क्रशरों पर हमेशा नियमों को धता बताया जाता रहा है। भले ही बसपा नेता और शराब माफिया नंबर-1 में खनन का दावा करेंगे लेकिन, जाहिर है कि क्रशर के जरिये काला कारोबार परवान चढ़ाया जाएगा। व्यवसाय में माहिर बसपा नेता ने इसी गरज से स्टोन क्रशरों को खरीदा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img