Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

उत्तराखंड: महिला ने भाजपा विधायक पर रेप का आरोप, सीबीआई जांच की मांग उठाई

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: उत्तराखंड के भाजपा विधायक महेश नेगी पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली एक महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिख मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।

महिला का आरोप है कि भाजपा विधायक ने उसके साथ रेप किया, जिसकी वजह से वह गर्भवती हुई। महिला ने भाजपा विधायक को अपनी नवजात बच्ची का पिता बताया है। चार पन्नों के अपने पत्र में महिला ने आरोप लगाया है कि राज्य की भाजपा सरकार और पुलिस आरोपी विधायक को बचाने की कोशिश कर रही है।

पीड़ित महिला के वकील एसपी सिंह ने कहा ‘उन्होंने सीबीआई जांच की मांग के लिए गुरुवार को प्रधानमंत्री पत्र को लिखा है क्योंकि प्रशासन और पुलिस आरोपी विधायक को बचाने की कोशिश कर रही है और वे निष्पक्ष जांच नहीं कर रहे हैं।’

उन्होंने आगे कहा कि विधायक को बचाने के लिए पुलिस एक स्पष्ट प्रयास में तथ्यों को घुमा रही है और यहां तक कि मेरे मुवक्किल को आरोपी विधायक के साथ समझौता करने के लिए कहा है। इसलिए स्पष्ट और निष्पक्ष जांच की उम्मीद में पीएम को लिखा है।

हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों का खंडन किया है। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने मांग की थी कि जांच अधिकारी को बदल दिया जाए, क्योंकि उन्हें उस पर भरोसा नहीं था। उनका मांग को मान लिया गया और मामला एक विशेष जांच दल को सौंपा गया।

इससे पहले महिला ने राज्य के गृह सचिव को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी, लेकिन अभी तक जवाब नहीं मिला है। पीड़ित महिला के वकील ने कहा कि हमें अभी तक राज्य सरकार से जवाब नहीं मिला है। अगर मांग पूरी नहीं होती है, तो हम इसके लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img