Monday, January 19, 2026
- Advertisement -

हर्रा में दो घंटे तक हुआ पथराव, दर्जनभर लोग जख्मी

  • बवालियों ने पुलिस की गाड़ी पर भी फेंके पत्थर
  • पुलिस ने लिया एक दर्जन लोगों को हिरासत में

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: शनिवार की अलसुबह सरूरपुर थाने के कस्बा हर्रा में मारपीट के बाद शुरू हुए विवाद ने बड़ा रूप धारण कर लिया। जिसके बाद दो पक्षों में छतों से एक दूसरे के मकानों पर जमकर पथराव किया गया। पुलिस की मौजूदगी में लगभग दो घंटे तक चले इस भयंकर रूप से ईट-पत्थर चले।

झगड़े में एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। जबकि पथराव में दर्जनों मवेशी भी चोटिल हुए हैं। हालांकि इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने लगभग एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। दिन निकलते हुए विवाद में दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले हैं।

11 3 12 3 13 3

इस दौरान बवालियों ने पुलिस को भी नहीं बख्शा जाएगा। बताया जा रहा है कि पुलिस की गाड़ी व पुलिस कर्मियों पर भी ईंट-पत्थर से पथराव किया गया। बताया गया है कि सब्जी बेचने को लेकर एक पक्ष के युवक को शुक्रवार को कुछ लोगों ने पीट दिया था। जिसके बाद यह विवाद शुरू हुआ।

15 3 16 3 17 3

इसने देखते ही देखते गंभीर रूप धारण कर लिया और दोनों ओर से पिछले दो घंटे जमकर ईंट-पत्थर चले। इससे गली मोहल्ले पट गए और लोग घरों में दुबक गए। इस संबंध में इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है तथा पुलिस बवालियों खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Shaniwar Ke Upay: शनि चालीसा के 5 अद्भुत लाभ, जो शनिवार को बदल सकते हैं आपका जीवन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img