Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

गृह-क्लेश में महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या

  • पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

जनवाणी संवाददाता |

खरखौदा: थाना क्षेत्र के गांव खासपुर में गृह-क्लेश के चलते महिला ने अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र की अतराड़ा चौकी क्षेत्र के गांव खासपुर निवासी ओंमकार के 32 वर्षीय बेटे दीपक की शादी छह वर्ष पूर्व जनपद बागपत के गांव पिलाना निवासी प्रियंका पुत्री राजू से हुई थी।

शादी के कुछ समय बाद सास-बहू में तकरार होने लगी थी। तब परिजनों ने दीपक उसके दो बच्चे वर्णिका 4 वर्ष व यश 2 वर्ष को अलग कर दिया गया था। दीपक थाना मुंडाली पर प्रांतीय रक्षक दल के जवान के रूप में तैनात है। सोमवार सुबह दीपक ड्यूटी पर चला गया।

सोमवार देर शाम दोनों बच्चे दादा-दादी व चाचा के पास खेल रहे थे कि प्रियंका ने घर में रखा 20 लीटर डीजल से भरे कैन को अपने ऊपर डालकर आग लगा ली। आग की लपटे उठती देख परिजनों ने शोर मचाया तो काफी ग्रामीण एकत्र हो गए और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक प्रियंका पूरी तरह से झुलस चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल शर्मा व सीओ किठौर ब्रिजेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया तथा प्रियंका के सास, ससुर को पूछताछ के लिए थाने ले आई। वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। मायके पक्ष को सूचित किया गया है। उनके आने पर ही तहरीर मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

महिला की मौत, हत्या का आरोप

थाना लिसाड़ी गेट के इत्तेफाक नगर में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मै मौत हो गई। विवाहिता की मौत की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है।

श्यामनगर गली नंबर-छह निवासी रियाजुद्दीन ने बताया की दो साल पहले उसने अपनी बेटी नाजरीन उर्फ नाजो की शादी इत्तेफाक नगर निवासी इमरान पुत्र इस्लामुद्दीन से की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले बाइक व 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। कई बार नाजरीन के साथ मारपीट भी कर चुके हैं।

मामले में तहरीर थाने पर दी गयी थी, लेकिन बिरादरी के लोगों ने पंचायत में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। मृतक के पिता का कहना है की रविवार को उनकी बेटी मायके आयी हुई थी। जहां महिला की मां ने उसे समझा-बुझाकर ससुराल जाने के लिए समझाया। खाना खाने के बाद सात बजे वह ससुराल चली गयी।

सोमवार सुबह सात बजे पड़ोसी ने फोन कर बताया कि नाजो की मौत हो गई है। जब वह मौके पर पहुंचे तो उसकी बेटी मृत मिली और उसके गले पर निशान थे। मायके वालों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए वहीं पर हंगामा शुरू कर दिया।

इस दौरान मृतका के परिजनों की उसके जेठ इकरामुद्दीन से महिला की मौत को लेकर लंबी नोकझोंक चली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतका के पति, इमरान सास, ससुर इस्लामउद्दीन और जेठ इकरामुद्दीन को हिरासत में लेकर थाने लेकर आ गई।

सीओ कोतवाली अरविन्द कुमार चौरसिया का कहना है कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कारवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img