जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: गन्ने से भरे ट्रक के की चपेट में आकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। और ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया
नगीना थाना क्षेत्र के गांव गंगवाली निवासी नवाजिश अपनी 25 वर्षीय पत्नी गुलनाज व दो छोटे छोटे बच्चों के साथ बुलेट बाइक द्वारा नहटौर अपनी रिश्तेदारी में आया था। बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर करीब 12 वह वापस अपने गांव जा रहा था। जब वह धामपुर मार्ग स्थित चेयरपर्सन फिरोजा खातून के घर के सामने पहुँचे तो पीछे से आ रहे गन्ने से भरे ट्रक के पिछले पहिये की चपेट में आ गए।जिसमें गुलनाज की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई।गनीमत रही कि बच्चों व पति नवाजिश सकुशल रहे।
महिला की मौत के बाद मौके पर जाम की स्थिति पैदा हो गई घटना की सूचना पर कोतवाल पंकज तोमर,कस्बा इंचार्ज देवेन्द्र सिंह मौके पर पहुचे और तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गुलनाज की मौत के बाद उसके परिजनों व बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है प्रत्यक्ष कर्मियों ने बताया कि जब ट्रक की चपेट में बाइक आई तो महिला अपने बच्चों को संभालने में रहे और तुम गिर गई अपने बच्चों को बचाने के चक्कर में महिला ट्रक के पहिए के नीचे कुचल गए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

