Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

Salman Khan: Y+ सुरक्षा के बावजूद सलमान के घर में घुसी महिला, ईशा छाबड़िया गिरफ्तार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। ईशा छाबड़िया नामक महिला को अभिनेता के घर में जबरन घुसने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला का दावा है कि सलमान खान ने स्वयं उन्हें आमंत्रित किया था। यह घटना 20 मई को तब हुई जब एक अन्य व्यक्ति ने भी उनके घर में घुसने की कोशिश की थी। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के बाद उन्हें Y+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी। इसके बावजूद हाल ही में कई बार घर की सुरक्षा भंग हुई।

बता दें, 22 मई की सुबह करीब साढ़े तीन बजे 32 वर्षीय ईशा छाबड़ा नाम की एक महिला सलमान खान की बिल्डिंग में चुपचाप घुस गई और लिफ्ट एरिया तक पहुंचने में सफल रही। सिक्योरिटी गार्ड्स ने महिला को पकड़कर बांद्रा पुलिस को सौंपा और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सलमान खान की सुरक्षा में 48 घंटे में दो बार सेंध लगी।

यह घटना 22 मई को उस समय सामने आई जब ईशा छाबड़िया ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर में प्रवेश करने की कोशिश की। महिला का दावा है कि सलमान ने स्वयं उन्हें आमंत्रित किया था। हालांकि पुलिस जांच में इस दावे की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि ईशा को मौके पर ही पकड़ लिया गया और उसके खिलाफ (अवैध प्रवेश) की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

सलमान खान को Y+ श्रेणी की सुरक्षा

गौरतलब है कि यह घटना एक अन्य व्यक्ति द्वारा कुछ दिन पहले सलमान खान के घर में घुसने के प्रयास के बाद हुई है। पिछले साल अप्रैल में हुई घटना के बाद सलमान खान को Y+ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। इसके बावजूद हाल ही में उनके घर की सुरक्षा में कई बार सेंध लग चुकी है, जो चिंता का विषय बन गया है। पुलिस और सलमान खान की टीम सुरक्षा के स्तर की समीक्षा कर रहे हैं और जल्द ही सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किए जाने की संभावना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img