Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

महानगर में पुरुषों से 11.38 प्रतिशत कम हैं महिला वोटर

  • लावड़ में महिला और पुरुष मतदाताओं के बीच सबसे कम तीन फीसदी का अंतर
  • मेरठ नगर निगम में 2017 के मुकाबले 12 प्रतिशत वृद्धि, 12 लाख 58 हजार 501 हुई वोटरों की संख्या
  • खिवाई नगर पंचायत में 15418 से 19059 के साथ सबसे ज्यादा 23.61 प्रतिशत वोटरों में बढ़ोत्तरी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए महानगर, मवाना और सरधना नगर पालिका के साथ 13 नगर पंचायतों की मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है। जिसमें मेरठ महानगर क्षेत्र के मतदाताओं में वर्ष 2017 के मुकाबले 12.06 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मतदाता 2017 में 11 लाख 23 हजार 24 से बढ़कर 12 लाख 58 हजार 501 हो गए हैं।

वहीं, जनपद की नगर निकाय में सबसे ज्यादा 23.61 प्रतिशत वृद्धि खिवाई नगर पंचायत के वोटरों में दर्ज की गई है, जिनकी संख्या 2017 के मुकाबले 15418 से बढ़कर 19059 हो गई है। अभी तक चुनाव की तारीखों का ऐलान किसी न किसी कारण से आगे बढ़ रहा है। बुधवार को ही हाईकोर्ट ने 20 दिसंबर तक ऐसे किसी ऐलान पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं।

इस बीच निकाय चुनाव को लेकर शासन-प्रशासन के स्तर से तैयारियां काफी समय से की जा रही है। इसी क्रम में मतदाता सूची और मतदान स्थलों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। मेरठ महानगर की मतदाता सूची की अगर बात की जाए, तो यहां के 90 वार्डों के लिए वर्ष 2017 में 594025 पुरुष और 528999 महिलाओं के साथ कुल 11 लाख 23 हजार 24 वोटर थे।

जिनमें 12.06 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, और नई मतदाता सूची के अनुसार इनमें 663148 पुरुष और 595353 महिलाओं के साथ कुल मतदाता 12 लाख 58 हजार 501 हो गए हैं। इस बार होने वाले निकाय चुनाव के लिए जहां मतदान केन्द्रों की संख्या 373 के मुकाबले पांच कम करके 368 रखी गई है, वहीं मतदान स्थलों की संख्या 1009 से बढ़ाकर 1087 कर दी गई है।

इसके अलावा मवाना नगर पालिका में जहां पिछले चुनाव में 65479 मतदाता थे, उनकी संख्या बढ़कर इस बार 72179 हो गई है। इसी तरह सरधना नगर पालिका में वर्ष 2017 में 48600 के मुकाबले 2022 की सूची में 55539 वोटर शामिल किए गए हैं। नगर पंचायतों में पांच सालों में हुई वृद्धि की बात की जाए,

तो खरखौदा में 10867 के मुकाबले 11436, सिवालखास में 17046 के मुकाबले 20490, हस्तिनापुर में 21983 के मुकाबले 24125, किठौर में 20200 के मुकाबले 22687, परीक्षितगढ़ में 15975 के मुकाबले 17795, लावड़ में 17820 के मुकाबले 21246, बहसूमा में 9941 के मुकाबले11450, फलावदा में 15712 के मुकाबले 16715, करनावल में 9603 के मुकाबले 10003, दौराला में 16647 के मुकाबले 19310, शाहजहांपुर में 12382 के मुकाबले 15015, हर्रा में 12445 के मुकाबले 15414

और खिवाई में 15418 के मुकाबले 19059 मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज किए गए हैं। इस मतदाता सूची में एक तथ्य यह भी सामने आया है कि अधिकांश नगर निकायों में पुरुषों के मुकाबले महिला वोटर 11 प्रतिशत तक कम है। महानगर के 90 वार्डों की सूची का प्रतिशत देखा जाए

तो यहां पुरुष मतदाता छह लाख 63 हजार 148 हैं, जबकि महिला मतदाता इनके मुकाबले 11.38 प्रतिशत कम पांच लाख 95 हजार 353 हैं। अधिकांश निकायों की सूची में यह अंतर 10 प्रतिशत या अधिक देखने को मिला है। वहीं लावड़ नगर पंचायत के कुल 21246 मतदाताओं में 10786 पुरुष और 10461 महिला शामिल हैं। यह अंतर सबसे कम तीन प्रतिशत ही रह गया है।

मतदान केन्द्र घटे, बूथ बढ़े

मेरठ महानगर के 90 वार्ड समेत जिले में नगर पालिका और नगर पंचायतों के कुल वार्डों की संख्या 316 है। जिनके लिए वर्ष 2017 में 511 मतदान केन्द्र बनाए गए थे, जबकि मतदान स्थल (बूथ) 1371 रहे थे। इस बार आठ मतदान केन्द्र कम करके 503 और बूथ बढ़ाकर 1480 किए गए हैं।

नगरीय क्षेत्र में एक लाख 77 हजार 836 वोटर बढ़े

मेरठ महानगर समेत सभी निकायों में वर्ष 2017 की मतदाता सूची में 14 लाख 33 हजार 142 वोटरों के नाम दर्ज थे। वर्ष 2022 की निर्वाचन सूची में इनकी संख्या बढ़कर 16 लाख 10 हजार 978 हो जाने से एक लाख 77 हजार 836 की वृद्धि हुई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img