Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

महिलाओं को भाजपा महिला मोर्चा से जोड़ा जाएगा: शीतल पुंडीर

जनवाणी ब्यूरो |

शिवालिक नगर: भाजपा महिला मोर्चा की शिवालिक नगर मंडल की अध्यक्ष नियुक्त होने पर शीतल पुंडीर ने भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता चमोली भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु भूषण खंडूड़ी का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा है कि पार्टी ने मंडल अध्यक्ष के रूप में जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। वह उसका अच्छे ढंग से निर्वहन करेंगी। भाजपा महिला मोर्चा शिवालिक नगर मंडल में अधिक से अधिक महिलाएं भारतीय जनता पार्टी से जुड़े, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य करें।

केंद्र की मोदी और राज्य की त्रिवेंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार हो, इसके लिए हर संभव प्रयास उनके द्वारा किए जाएंगे। भाजपा महिला मोर्चा शिवालिक नगर मंडल की नवनियुक्त अध्यक्ष शीतल पुंडीर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि उनकी कोशिश भाजपा को वार्ड स्तर पर मजबूत करने की रहेगी। जागरूक महिलाओं को मोर्चा में सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छता अभियान और सामाजिक समरसता व गरीब उत्थान की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता चमोली, रानीपुर विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी वर्ग के लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से खुश होकर महिलाओं का रुझान लगातार भाजपा की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का राष्ट्रवाद सभी को भा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र और समाज के लिए जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष रीता चमोली से दिशा निर्देश लेने के बाद जल्द ही मंडल कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। शिवालिक नगर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शीतल पुंडीर ने कहा है कि आज देश का आम किसान नए कृषि कानून के पक्ष में है। वह भी किसान परिवार से हैं।

सभी किसान परिवार की महिलाएं भी चाहती है कि उन्हें उनकी फसल बेचने के लिए खुला बाजार मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए कृषि कानूनों में किसान को फसल बेचने के लिए खुला बाजार दिया है। इसके लिए प्रधानमंत्री बधाई के पात्र हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img