Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

फैक्ट्री में मजदूरों पर हमला, आधा दर्जन घायल

जनवाणी संवाददाता |

शामली: कडेला इंडस्ट्रीज एरिया में धूप बत्ती बनाने की फैक्ट्री में मजदूरों पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। अज्ञात लोगो के हमले में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

शामली सदर कोतवाली क्षेत्र के कंडेला इंडस्ट्रीज एरिया में एक धूपबत्ती बनाने की फैक्ट्री में कुछ मजदूरों के साथ अज्ञात लोगों के ने पहले तो गाली गलौज की गई और फिर उन्हें देख लेने की धमकी देते हुए बाहर निकल गए। रविवार देर रात जब ड्यूटी पूरी कर पीड़ित मजदूर बाहर निकले तो करीब दो दर्जन से ज्यादा संख्या में आये लोगों ने उन पर हमला बोल दिया।

वही हमले में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। स्थानीय पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हे हायर सेंटर हाई रेफर कर दिया गया।

वहीं इस मामले में घायल मजदूरों के एक साथी सोनू कुमार का कहना है किजब हम लोग ड्यूटी खत्म कर बाहर निकले तो करीब 20-25 लोगों ने हम लोगों के ऊपर हमला बोल दिया, जिसमे हमारे करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं जिसमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को तहरीर दी दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...

Holi 2026: 2 या 3 मार्च? होलिका दहन को लेकर असमंजस खत्म, जानें शुभ मुहूर्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

स्वच्छता का पर्व है होली

होली का प्रारंभ हुआ, घर-खलिहान से कूड़ा-कचरा बुहार कर...

होली वह है जो हो…ली

दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेश’ एक समय था, जब होली पूरे...
spot_imgspot_img