Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

रामा इंस्टीट्यूट में जलीय जीव पालन विषय पर कार्यशाला

  • कार्यक्रम का शुभारंभ तालाब में मछलियों की प्रजातियों को छोडकर किया

जनवाणी संवाददाता |

किरतपुर: रामा इंस्टीट्यूट आफ हायर एजुकेशन किरतपुर के जन्तु विज्ञान विभाग में जलीय जीव पालन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का प्रारंभ निदेशक इंजीनियर रोहित चौधरी, प्राचार्य डा. डबलेश कुमार, उप प्राचार्य डा.रवीश कुमार, कार्डिनेटर विजेता मिश्रा, डीन साइंस डा. सीडी शर्मा एवं विभागाध्यक्ष सौरभ राजपूत ने कॉलेज परिसर में नव निर्मित पक्के तालाब में मछलियों की विभिन्न प्रजातियों को छोड़कर किया।

कार्यशाला में छात्र छात्राओं ने जलीय जीवों, जलीय पक्षियों, जलीय वनस्पतियों एवं पारिस्थितिकी तंत्र के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। डायरेक्टर रोहित चौधरी ने जलीय जीवों के बारे में चर्चा की। डीन साइंस डा. सीडी शर्मा ने जलीय जीवों का मनुष्य के जीवन में महत्व बताया, उनके अनुसार जलीय जीव अनेक विषैले एवं हानिकारक तत्वों को खाद्य श्रृंखला में आने से रोकते हैं।

कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किये गये। कार्यक्रम का सफल संचालन बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा ईशा शर्मा द्वारा किया गया। कार्यशाला का सफल समापन डीन साइंस डा. सीडी शर्मा के नेतृत्व में विभागाध्यक्ष सौरभ राजपूत के सहयोग से सम्पन्न हुआ। इंजीनियर रोहित चौधरी, प्राचार्य डा. डबलेश कुमार, उप प्राचार्य डा. रवीश कुमार, कालेज कार्डिनेटर विजेता मिश्रा, विभागाध्यक्ष सौरभ राजपूत ने अन्य विभागों को भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img