Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

प्रतिबंधित हो सकती है विश्व चैंपियन नासेर 

मोनाको, एपी: महिलाओं में 400 मीटर की विश्व चैंपियन सलवा ईद नासेर को एक नए कानूनी मामले का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण उन पर टोक्यो ओलंपिक खेलों से पहले प्रतिबंध लग सकता है। ट्रैक एवं फील्ड की एथलेटिक्स आचार इकाई ने शुक्रवार को बताया कि उसने नासेर का मामला बंद करने के पिछले महीने के फैसले के खिलाफ खेल पंचाट में अपील की है। नासेर पर डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। नाईजीरिया में जन्मी और बहरीन की तरफ से खेलने वाली नासेर डोपिंग परीक्षण के लिए उपस्थित नहीं हो पाई थी और यह बताने में भी नाकाम रही थी कि नमूना एकत्रित करने वाले अधिकारी उन्हें कहां मिल सकते है। पहले इन आरोपों को तकनीकी आधार पर खारिज कर दिया गया था। बाईस वर्षीय नासेर ने दोहा कतर में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में सबसे तेज समय निकालकर खिताब जीता था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img