जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: दस लक्षण पर्व के संपन्न होने पर बिनौली में जैन समाज के लोगों ने मंदिर परिसर में ही भगवान नेमिनाथ की पूजा अर्चना कर अभिषेक किया।
कोरोना संक्रमण के चलते दस लक्षण पर्व पर बिनौली में सार्वजनिक किसी प्रकार का भी आयोजन नही हुआ। बुधवार को जैन समाज के चार पांच लोगों ने लाकडाउन के नियमों का पालन करते हुये श्री दिगम्बर जैन पुराना मंदिर में भगवान नेमिनाथ की श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना कर अभिषेक किया।
इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में ही छोटी छोटी स्ट्रेचु झांकिया के साथ भगवान नेमिनाथ की रथयात्रा का मंचन किया। पूजा अर्चना में बबली जैन, प्रमोद जैन, दीपक जैन, नीरज जैन, आशीष जैन आदि शामिल रहे।

