- बढ़ाया देश का गौरव चंडीगढ़ में आयोजित हुई वुशू खेल प्रतियोगिता
जनवाणी संवाददाता |
मवाना: चंडीगढ़ में आयोजित वुशू खेल प्रतियोगिता में मवाना के भैंसा गांव निवासी वूशु खिलाड़ी उचित शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन कर 11वीं बार गोल्ड मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाने के साथ प्रदेश ओर जिले का नाम रोशन कर दिखाया। वुशू खिलाड़ी उचित शर्मा ने बताया कि खेल प्रतियोगिता में 40 टीम ने प्रतिभाग किया था।
बताया कि पहले यह गोल्ड द्रोणाचार्य एवं इंडिया कोच कुलदीप के नाम था, लेकिन वुशू खिलाड़ी उचित शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतकर अपने नाम कर लिया। 25 फरवरी से दो मार्च तक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित हुई वुशू खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पहुंचे वुशू खिलाड़ी उचित शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 11वीं बार गोल्ड मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ा दिया।
गोल्ड मेडल विजेता वुशू खिलाड़ी उचित शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 40 टीम ने प्रतिभाग किया। जिसमें से वुशू खिलाड़ी उचित शर्मा ने अपनी मेहनत से प्रतिद्वंद्वी टीम को मात देकर गोल्ड मेडल जीता और अपने देश ओर जिला मेरठ के साथ मवाना तहसील का नाम रोशन कर दिखाया।
वुशू खिलाड़ी उचित शर्मा ने कहा कि पहले उक्त मेडल द्रोणाचार्य एवं इंडिया कोच कुलदीप के नाम था, लेकिन वुशू खिलाड़ी उचित शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन कर 11वीं बार गोल्ड मेडल जीतकर अपने नाम कर लिया। गोल्ड मेडल जीतने के बाद परिवार के सदस्यों ने बधाई दी। इस दौरान विजेता वुशू खिलाड़ी उचित शर्मा ने अपने आदर्श सुहेल खान को अपनी जीत का श्रेय दिया। इस मौके पर भारतीय वूशु संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाजवा, सुहेल अहमद आदि ने बधाई दी ।

