- श्रीश्री कात्यायनी देवी ट्रस्ट ने प्रदूषण मुक्ती को किया यज्ञ
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: श्रीश्री कात्यायनी देवी ट्रस्ट शामली के तत्वावधान में शामली को प्रदूषण मुक्त करने के लिए मां कात्यायनी यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ से वायु में शुद्धता आएगी जिससे शामली क्षेत्र प्रदूषण मुक्त होगा और कोरोना से बचाव होगा।
बुधवार को शामली शहर के नवीन मंडी में हिन्दू नववर्ष में श्री श्री कात्यायनी देवी ट्रस्ट शामली द्वारा प्रकाशित धर्म पंचाग पत्रिका का विमोचन मुख्य अतिथि और नगर पालिका परिषद शामली के निवर्तमान चेयरमैन अरविन्द संगल ने किया। ट्रस्ट संस्थापक अध्यक्ष अंबरीश संगल ने कहा ट्रस्ट के लिए अपने प्रयत्न से भूमि की चयन प्रक्रिया में विशेष सहभागिता करें।
ट्रस्ट वर्तमान में नि:सहाय व वंचित मानवों की सेवा के लिए पुन: मास्क वितरण व भोजन सामग्री कि किट वितरण का कार्य करेगा। श्री श्री कात्यायनी देवी ट्रस्ट धर्मार्थ शामली के संस्थापक अमरीश संगल ने भगवान महावीर जयंती 6 अप्रैल 2020 से सतत पशु-पक्षी, जीव-जन्तु, गौ-माता परिवार की भोजन सेवा, चिकित्सा सेवा चल रही है। जिसमें ट्रस्ट वृद्ध आश्रम में फल वितरण, बंदर आदि पशुओं की सेवा, नववर्ष पंचाग पत्रिका विमोचन, मां कात्यायनी प्रदूषण मुक्ति यज्ञ व गौसेवा के कार्यो का आयोजन किया गया।
इस मौके पर ट्रस्ट अध्यक्ष आशीष संगल, समिति अध्यक्ष सतीश गोयल, अरविंद संगल, पंड़ित महिपाल शर्मा, पवन गोयल, रोबिन गर्ग, भगवत शरण गोयल, नंद किशोर मित्तल, पीयूष कुच्छल, राम कुमार मित्तल, पवन जावल, नितिन पवार आदि मौजूद रहे।

