Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

यमुना एक्सप्रेस वे हादसे में तीन की मौत, कई घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना टप्पल इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर कानपुर से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस टायर फटने से बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई। जबकि दर्जनभर यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीएचसी टप्पल समेत विभिन्न अस्पतालों में कुछ घायलों को भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी और स्वास्थ विभाग की टीम मौके पर मूजौंद हैं। कानपुर से कल्पना ट्रेवल्स की प्राइवेट बस यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। बस में करीब 40 से 45 यात्री थे।
शनिवार सुबह  टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर गांव देवाका के निकट बस का पिछला टायर अचानक तेज आवाज के साथ फट गया।
बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने के साथ पलट गई। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है और दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी टप्पल समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है।

घायलों में अजय शर्मा पुत्र सतीश चंद शर्मा (50) निवासी फरीदाबाद, अमित यादव पुत्र धर्मेंद्र यादव (26) निवासी दिल्ली, अयूब खान पुत्र नसीम खान उम्र (23) निवासी रायबरेली, अखिता पुत्री राजेश उम्र (23) निवासी कानपुर, कृष्णा पुत्र राजेंद्र सिंह (18) निवासी शारदा नगर कानपुर, राधेश्याम पुत्र रामप्रसाद (37) निवासी कानपुर शामिल हैं।

मौके पर एडीजी जोन आगरा, आईजी रेंज अलीगढ़, एसएसपी अलीगढ़, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी खैर, थाना प्रभारी खैर, थाना प्रभारी टप्पल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img