Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

यशवीर महाराज ने किया बड़ी साजिश के खुलासे का दावा

  • कहा, हिन्दू नाम का प्रयोग कर मुस्लिम कर रही बड़ी साजिश

  • गृह मंत्री को सूचि भेजकर कार्रवाई किये जाने की मांग

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: योग साधना यशवीर आश्रम के यशवीर महाराज ने दावा किया है कि दिल्ली व हरियाणा में बड़ी संख्या में मुसलमान साजिश के तहत हिन्दू नामों से रह रहे हैं और उन्होंने सरकारी विभागों में नौकरी भी पा ली है।

उन्होंने दावा किया है कि उनके पास इस तरह के लोगों की एक बड़ी सूची है, जिसे उनके द्वारा देश के गृह मंत्री अमित शाह को भेजा जा रहा है। उन्होंने गृहमंत्री से इस मामले में कार्रवाई किये जाने की भी मांग की है।
यशवीर महाराज ने बताया कि हमे कई राज्यों से लगातार सूचनाएं मिल रही थी कि बड़ी संख्या में मुसलमान हिंदू नाम से हरियाणा और दिल्ली में रह रहे है।

साथ ही भारत सरकार कि कई सुरक्षा एजेंसी में भी वह नौकरी कर रहे है। उन्होंने बताया कि इसकी सच्चाई जानने की कोशिश की और दिल्ली और हरियाणा में भ्रमण शुरू किया। कई महीनों तक लगातार भ्रमण के बाद हमे वहां से एक बहुत गहरा षड्यंत्र देखने को मिला।

वह षड्यंत्र सनातन धर्म व हिन्दुओं व भारत राष्ट्र के विरुद्ध है। हरियाणा के कई जिलों में व दिल्ली में सक्रिय है। लाखों से अधिक मुसलमानों ने हिंदू नाम से फर्जी दस्तावेज बनवा रखे हैं और हिंदू नाम से रहते हैं, लेकिन यह सब मुस्लिम है।

निकाह करते हैं कोई मर जाए तो उसको मुस्लिम कब्रिस्तान में दफनाते हैं। नमाज पढ़ते हैं लेकिन हिंदू समाज को धोखे में रखने के लिए हिंदू बनकर रहते हैं और इन्हीं मुसलमानों में से हजारों से अधिक परिवारों में सरकारी नौकरी है और सरकारी नौकरी भी बड़े धोखाधड़ी से प्राप्त की है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में हिंदू धोबी को अनुसूचित जाति का दर्जा है। फर्जी हिंदू धोबी जाति का प्रमाण पत्र बनवा कर नौकरियां प्राप्त की है, इनमें दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच बीएसएफ नर्स वार्ड बॉय दिल्ली परिवहन विभाग असम राइफल फोर्स सीआरपीएफ फायर ब्रिगेड में नौकरियां प्राप्त की है और हरियाणा में भी हिंदू नाम से नौकरियां ले रखी है।

उन्होंने बताया कि वह केंद्रीय गृहमंत्री को इन लोगों की सूची भेज रहे हैं और उनके पास ऐसे लोगों की बहुत बड़ी सूची है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मांग की है कि यह बहुत ही गंभीर विषय है इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच या किसी दूसरी अन्य सुरक्षा एजेंसी से पूरे प्रकरण की जांच होनी चाहिए।

इन लोगों ने सनातन धर्म के साथ धोखा तथा अनुसूचित जाति के हिन्दुओं के कोटे में सेंध लगाकर इन लोगों का भी हक मारा है और राष्ट्र के लिए ये लोग बड़े खतरे के रूप में है।

ये लोग जो फर्जी दस्तावेज बनवाकर नौकरी कर रहे है, ये लोग मुस्लिम धोबी, मुस्लिम तेल्ली, मुस्लिम डूम, मुस्लिम नीलगर जाति के लोग है और दिल्ली में रोहिंग्या और बंगलादेशी मुसलमान भी हिन्दू नाम रखकर अपने फर्जी दस्तावेज बनवाकर रह रहे है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img