Sunday, July 5, 2026
- Advertisement -

स्वामी यतीश्वरानंद लगवाएँगे ऑक्सीजन प्लांट, ख़रीदेंगे दो एम्बुलेंस 

  • महामारी से पीड़ित लोगों की मदद एवं इलाज के लिए एक करोड़ रुपये जारी किए
  • जनता मेरा परिवार है, उनकी सेवा करना और स्वास्थ्य की चिंता मेरी नैतिक जिम्मेदारी

जनवाणी संवाददता |

हरिद्वार: गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने विधायक निधि से कोरोना महामारी से पीड़ित लोगों की मदद एवं इलाज के लिए एक करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस मद से एक ऑक्सीजन प्लांट, दो एम्बुलेंस, एक आधुनिक सेनेटाइजेशन मशीन, सेनेटाइजर, ऑक्सिमिटर व मास्क ख़रीदें जाएंगे।

सबसे बड़ी राहत ऑक्सीजन प्लांट लगने से मिलेगी, क्योंकि इस समय कोरोना से पीड़ित मरीज को इलाज के लिए ऑक्सीजन की ज़रूरत पड़ रही है और ऑक्सीजन समय पर नहीं मिल रही है। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री एवंहरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरनन्द ने अपनी निधि से 1 करोड़ रुपये कोरोना से बचाव हेतु खर्च करेंगे। इससे जनता को दो एम्बुलेंस, एक आधुनिक सेनेटाइजेशन मशीन, एक ऑक्सीजन प्लांट, सेनेटाइजर, ऑक्सिमिटर मिलेंगे।

स्वामी यतीश्वरनन्द ने इसकी पहल करते हुए मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार को निर्देशित किया है। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की जनता को दो एम्बुलेंस मिलने से असहाय व जरूरतमंद मरीजो को फायदा मिलेगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रो में सेनेटाइजेशन हेतु एक आधुनिक मशीन मंगाई जा रही है, जो हमेशा क्षेत्र में उपलब्ध रहेगी। और साथ ही एक ऑक्सीजन प्लांट लगाने की भी तैयारी है जिसके लिए अधिकारियों से वार्ता करते हुए तत्काल स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

स्वामी यतीश्वरनन्द ने कहा कि समस्त जनता मेरा परिवार है, उनकी सेवा करना और स्वास्थ्य की चिंता मेरी नैतिक जिम्मेदारी है। उसके लिए हर संभव कार्य किया जा रहा है। मैं स्वयं जनता के संपर्क में हूँ। सरकार पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गंभीर है और उसके मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत लगातार कार्य कर रहे हैं। कोरोना संकट से उबरने के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Home Guard भर्ती: DV और PST के एडमिट कार्ड जारी, 13 जुलाई से शुरू होगी प्रक्रिया

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति...

Swami Vivekananda: स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर...
spot_imgspot_img