Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

फ्लैट और भूखंड खरीदने वालों को अभी तक नहीं मिला कब्जा

  • स्कीम 11 में एक बडे स्कूल का संचालन शुरू, किसान रहे चुप

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आवास विकास परिषद की योजना संख्या 11 में फ्लैट और भूखंड लेने वालों को अभी तक कब्जा नहीं मिल पाया, लेकिन एक बडे स्कूल संचालक ने यहां आसानी से कब्जा ले लिया और स्कूल बनाकर भी खड़ा कर दिया। अब स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

इस स्कूल के निर्माण को किसानों ने भी बंद नहीं कराया। किसानों का गुस्सा भी बस एक आम आदमी पर उतरता दिखाई दिया। जबकि आवास विकास की मंशा तो सबको कब्जा देने की है।

आवास विकास परिषद की जागृति विहार एक्सटेंशन स्कीम 11 में परिषद के लगभग 2200 के आस-पास फ्लैट हैं। जिनमें 32, 57, 64, 100 वर्ग मीटर के फ्लैट शामिल हैं। इनमें से करीब 800 से अधिक फ्लैट लोगों को आवंटित किये गये।

इसके लिये परिषद की ओर से समय-समय पर रिजस्ट्रेशन फार्म निकाले गये जिसमें लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों का योजनाओं में नंबर भी आया जिसके बाद उन्हें फ्लैट आवंटित किये गये, लेकिन यहां किसानों से विवाद के चलते अभी तक भी लोगों को उनके फ्लैट या भूखंड पर कब्जा नहीं मिल पाया, लेकिन एक बडे स्कूल संचालक ने यहां एक स्कूल बनाकर खड़ा कर दिया जिसका किसानों ने भी कोई विरोध नहीं किया।

किसानों ने इसका नहीं किया विरोध

किसान एक ओर आम इंसान जो अपने छोटे से घर को सपना संजोय हैं उनको आवास विकास की इस योजना में उनके अपने फ्लैटों या भूखंडों पर कब्जा नहीं लेने दे रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर इस योजना में ही एक स्कूल बनकर तैयार हो जाता है इसे किसी की ओर से भी नहीं रोका जाता।

स्कूल की बिल्डिंग के निर्माण को कई माह हो चुके हैं। यहां स्कूल बनकर तैयार है। यहां तक की स्कूल की इस शाखा में प्रवेश के लिये जगह-जगह विज्ञापन भी जारी किये गये हैं। स्कूल पूरी तरह से शुरू हो चुका है, लेकिन किसानों ने इसका बिल्कुल विरोध नहीं किया।

किसानों की इस तरह की विरोध नीति से साफ पता चलता है कि एक आम इंसान को ही बस अपने घर का सपना साकार करने का अधिकार नहीं है। आवास विकास परिषद की ओर से तो कब्जा दिया जा रह है। उनकी ओर से स्कूल के लिये भी कब्जा दिया गया और फ्लैटों के लिये भी कब्जा लेटर दिये गये लेकिन किसानों की मांग पूरी न होने के कारण ही लोगों को उनके घरों पर कब्जा नहीं मिल पाता है।

सभी को जल्द मिलेगा कब्जा

आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता एमबी कौशिक का कहना है कि उनकी योजना सभी के घर का सपना पूरा करने की है। आवास विकास सभी का जल्द से जल्द कब्जा देगा। जल्द से जल्द सभी निर्माण पूरे कराये जाएंगे। इसके लिये विभागीय अधिकारियों और किसानों के बीच गुरुवार को वार्ता हो चुकी है।

किसानों की मांगों पर एक प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा जा रहा है। किसानों की मांगे भी मानी जाएंगी और उन्हें जल्द से जल्द प्लॉट दिये जाएंगे। इसी बीच सभी आवंटियों को कब्जा भी दिया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img