Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

योग प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को कराया योगाभ्यास

  • हरिओम तत्सत उत्तर माध्यमिक विद्यालय मोहडा में दो दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू

जनवाणी संवाददाता |

धामपुर: हरिओम तत्सत उत्तर माध्यमिक विद्यालय मोहडा में आयोजित दो दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में विद्यार्थियों को योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। इस दौरान प्रशिक्षकों द्वारा योग की विभिन्न विधियां एवं उनके फायदों के बारे में भी विस्तृत जानकारी भी दी जा रही है।

मंगलवार को योग शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अजयपाल सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने बताया कि उनके विद्यालय में महर्षि दयानंद वोकेशनल इंस्टीट्यूट नई दिल्ली की ओर से दो वर्षीय योग प्रशिक्षण कोर्स कराया जाता है।

yoga 1

इसके लिए विद्यार्थियों को साल में दो बार योग शिविर में भाग लेना पड़ता है। इसी क्रम में आज से प्रारंभ हुए योग शिविर में योग गुरुओं द्वारा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को योग के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि योग सही तरह से जीने का विज्ञान है, इसलिए योग को दैनिक जीवन में शामिल किया जाना चाहिए।

yoga2

यह हमारे जीवन से जुड़े भौतिक, मानसिक, भावनात्मक, आत्मिक और आध्यात्मिक आदि पहलुओं पर काम करता है। व्यावहारिक स्तर पर योग शरीर, मन, भावनाओं को संतुलित करने और तालमेल बनाने का एक साधन है।

योग शिक्षिका प्राची रानी ने प्राणायाम, मुद्रासन, शालभासन, भ्रामरी आसन, अद्भहलासन, कोणासन, शशांकासन, अनुलोम विलोम आदि का अभ्यास कराया। योग शिविर की सफलता में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती राधा कुमारी, इंदु रानी, शमा परवीन, करुणा रानी, प्राची रानी, निशी रानी, हिमानी चौहान, निक्की चौहान आदि का सराहनीय योगदान रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img