Monday, May 25, 2026
- Advertisement -

योगेश भदौड़ा का शूटर भूरा गिरफ्तार, लूट की आई-20 कार बरामद

  • गुरुग्राम हरियाणा से लूटी थी आई-20 कार
  • जिले और ग्ांैर जिले में भूरा पर दर्जनों अपराधिक मुकदमे दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: इंचौली थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने योगेश भदौड़ा के एक शूटर भूरा को मसूरी गांव के आसपास से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। शूटर के कब्जे से पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम से लूटी गई एक कार भी बरामद की है। पुलिस की गिरफ्त में आये बदमाश पर दर्जनों अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

इंचौली थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह व उनकी पुलिस टीम को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी। जब वह मसूरी गांव के नजदीक गांव बना कट के पास चेकिंग कर रहे थे। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान आई-20 कार-एचआर 07जेड 8986 नंबर को रोका। चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार सवार युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम गौरव उर्फ भूरा पुत्र स्व. अजब सिंह निवासी ग्राम मसूरी इंचौली बताया।

पुलिस ने भूरा से सख्ती से कार के बारे में जानकारी की तो उसने बताया कि वह आई-20 कार उसने गत 20 सितम्बर, 2020 में गुरु ग्राम, हरियाणा से लूटी थी। नई दिल्ली निवासी एक व्यक्ति आईसक्रीम खाने गया था। जब वह अपनी कार के पास आया तो भूरा और उसके एक अन्य साथी ने गन प्वाइंट पर उससे कार लूट ली और फरार हो गये थे। इंचौली थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया गौरव उर्फ भूरा शातिर योगेश भदौड़ा का खास शार्प शूटर है।

उस पर जिले व गैर जिलों में दर्र्जनों अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह पूर्व में योगेश का खास शूटर रहा है, लेकिन जब से योगेश भदौड़ा गैरजनपद की जेल में है। तब से वह इससे अलग है। भूरा लूट की कार को तीन साल से चला रहा था। पुलिस पकड़े गये बदमाश से अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी करने में जुटी है।

भूमाफियाओं ने 500 गज का प्लॉट कब्जाया

मेरठ: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र सुहैल गार्डन में भूमाफियाओं ने एक महिला का 500 गज का प्लॉट कब्जा लिया। लिसाड़ी गेट क्षेत्र किदवई नगर निवासी नूरजहां और उसका पति इरशाद बच्चों सहित शुक्रवार को पुलिस आॅफिस पहुंचा। नूरजहां ने एसएसपी को सौंपे गये प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि उसने वर्ष 2013 में सुहैल गार्डन में 500 गज का प्लॉट पांच लाख में खरीदा था। श्याम नगर निवासी लीचू, सोनू पुत्र सलीम, जावेद पुत्र सिराजुद्दीन निवासी श्याम नगर ने उसके प्लॉट में से 180 गज जमीन पर कब्जा कर लिया।

कब्जे की शिकायत उसने थाना पुलिस से की तो पुलिस ने उसे वहां से भगा दिया। इरशाद ने बताया कि लीचू ओर सोनू ने धमकी दी है कि बाकी 320 गज जमीन पर भी वह कब्जा कर लेंगे। भूमाफियाओं ने ऐलानिया कब्जे की धमकी दी है। पीड़ित दम्पति ने एसएसपी से अपने प्लॉट को कब्जामुक्त करने की मांग की है। वहीं एसपी क्राइम ने सीओ कोतवाली को मामले की जांच के आदेश दिये हैं। इरशाद ने बताया कि लिसाड़ी गेट में भूमाफियाओं ने एक ही प्लॉट का कई कई लोगों को बेच दिया। जिसके बाद वह उस पर खुद ही कब्जा कर रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: बढ़ती बिजली मांग पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को 24×7 मॉनिटरिंग के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Latest News: UPSC ने निकाली 194 पदों पर भर्ती, 12 जून तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img