Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

योगी आदित्यनाथ ने किया उत्तर प्रदेश पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदरीनाथ धाम में उत्तर प्रदेश पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास किया। मंगलवार को वह बदरीनाथ धाम में पहुंचे थे और यहां आवास गृह का शिलान्यास किया। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी उनके साथ मौजूद रहे।

बदरीनाथ धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को अब उच्च स्तरीय आवास एवं खानपान की सुविधाएं मिलेंगी। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से बदरीनाथ धाम में चार हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में पर्यटन आवास गृह का निर्माण किया जाएगा। इसकी लागत लगभग 11 करोड़ रुपये है।

बदरीनाथ में हेलीपैड व राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप चार हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन आवास गृह का निर्माण किया जाएगा।

इससे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों को बदरीनाथ धाम में ठहरने की बेहतर सुविधा मिलेगी। हालांकि, उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर से भी यहां पर पर्यटन आवास गृह की सुविधा है, लेकिन यात्रा सीजन के दौरान तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ने पर ठहरने की व्यवस्था कम पड़ जाती थी।

जिससे पर्यटकों को दर्शन करने के बाद वापस जोशीमठ आना पड़ता था। यूपी पर्यटन आवास गृह में पर्यटकों के लिए 40 कमरे बनाए जाएंगे। इसमें दिव्यांगों के लिए अलग से कमरों की व्यवस्था होगी।

जिससे दिव्यांग पर्यटक आसानी से कमरे तक पहुंच सकें। भवन का निर्माण पहाड़ी शैली में होगा। जिसमें रेस्टोरेंट, कांफ्रेंस हाल, पार्किंग, डोरमेट्री होगी। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री एवं शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक भी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.