Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

बदरीनाथ धाम पहुंचे योगी आदित्यनाथ और त्रिवेंद्र सिंह रावत, की पूजा

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत आज मंगलवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। धाम पहुंचकर योगी आदित्यनाथ और त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए और पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया। योगी आदित्यनाथ और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने करीब 45 मिनट तक बदरीनाथ भगवान की पूजा अर्चना की।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नर और नारायण पर्वत के बीच अलकनंदा के किनारे बसा यह पवित्र बदरीनाथ धाम हजारों वर्षों से भारत की सनातन आस्था का केंद्र है। यहां से हमारी आस्था को नई प्रेरणा प्राप्त होती है। आज मुझे यहां आकर न केवल भगवान बदरीनाथ के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, साथ ही यूपी पर्यटक गृह के शिलान्यास का भी अवसर मिला है।

उत्तराखंड में पर्यटन और श्रद्घा, दोनों को सम्मान देने के लिए और पर्यटन की संभावनों को विकसित करने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, वो अतुलनीय हैं। केदारनाथ में भी अदभुत परिवर्तन देखने को मिला। केदारनाथ अपने पुरातन वैभव में दिखा। मैं उत्तराखंड सरकार और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं।

इसके पश्चात अल्पविश्राम के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अलकनंदा किनारे ब्रह्मकपाल में अपने पितरों को तर्पण दिया।
यहां भी काफी देर तक रहने के बाद दोनों सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर यूपी पर्यटक आवास गृह के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बदरीनाथ में 11 करोड़ की लागत से बनने वाले यूपी पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास किया।
इसके बाद दोनों मुख्यमंत्री माणा गांव भी गए। हालांकि मार्ग पर बर्फ होने के कारण वह चीन सीमा क्षेत्र घस्तोली नहीं जा पाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img