Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

योगी आदित्यनाथ ने दी बड़ी सौगात, शूटर दादी के नाम से होगा नोएडा शूटिंग रेंज

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: शूटिंग के क्षेत्र में नाम कमा चुकी स्व. वयोवृद्ध शूटर दादी चन्द्रो तोमर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में उनके नाम से शूटिंग रेंज बनाने की घोषणा करके एक तरह से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। योगी आदित्यनाथ के कदम को लेकर लोगों में प्रशंसा की जा रही है। लोगों ने कहा कि कम से कम मुख्यमंत्री ने गांव में छिपी वृद्धावस्था में शूटिंग के गुर सीख कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग और रुपहले पर्दे पर प्रसिद्ध हुई दादी चंद्रो तोमर का नाम उनके देहांत के बाद और अधिक बड़ा हो गया है।

नोएडा में स्थित शूटिंग रेंज को नारी सशक्तिकरण की प्रतीक दादी चन्द्रों तोमर का नाम देने की घोषणा से दादी के परिवार में बेहद खुशी है। दादी को सम्मान देने पर उनकी देवरानी शूटर प्रकाशी तोमर, पुत्री शेफाली तोमर, पुत्र विनोद तोमर, अंतरराष्ट्रीय शूटर सीमा तोमर, जिला पंचायत सदस्य बबलू प्रधान ने यूपी सरकार व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का आभार जताया है।

शूटिंग रेंज पर दस नंबर पर लगाए निशाने ने बदल दी थी जिंदगी

विश्वभर में गांव देहात की एक कम शिक्षित दादी चंद्रो तोमर नारी सशक्तिकरण की देश में ही नहीं बल्कि विश्वभर में प्रतीक बन गई। राष्ट्रीय स्तर पर 50 से अधिक पदक जीतने वाली शूटर दादी चन्द्रो तोमर का जन्म शामली जिले के मखमूलपुर में एक जनवरी 1932 को हुआ था। 16 वर्ष की उम्र में जौहड़ी के किसान भंवंर सिंह से उनका विवाह हुआ। वर्ष 1998 में डा. राजपाल सिंह ने जौहड़ी में शूटिंग की शुरुआत की थी।

दादी अपनी पुत्री शेफाली तोमर को शूटिंग सिखाने ले जाती और दादी बच्चों को टारगेट पर निशाना लगाते हुए देखती थी। उनके मन में भी हिलोरे मारने लगे कि वह भी शूटिंग करती तो कितना अच्छा होता। एक दिन दादी पिस्टल लेकर खुद निशाना लगाया तो वह 10 नम्बर पर लगा।

यहीं से दादी का वृद्धावस्था में कॅरियर शुरु हो गया। इस निशाने ने उनकी जिंदगी बदल दी। शूटिंग में आने पर दादी को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था वह घरवालों से छुप छुपकर शूटिंग सीखती ओर रात्रि में परिवार वालों के सो जाने पर शूटिंग का अभयास करतीं। शूटिंग से दादी ने गांव की व खुद की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। 30 अप्रैल 2021 को कोरोना के चलते शूटर दादी चन्द्रो तोमर का निधन हो गया था।

शूटर दादी चन्द्रों तोमर के जीवन पर बनी थी फिल्म

जौहड़ी की शूटर दादी चन्द्रों तोमर व प्रकाशी तोमर के जीवन पर सांड की आंख फिल्म भी बनी। जिसमें दादी चन्द्रों तोमर का किरदार भूमि पेडनेकर ने किया। इस फिल्म का अधिकांश हिस्सा जौहड़ी में ही फिल्माया गया है।

शूटर दादी को मिले ये अवार्ड

दादी चंद्रो तोमर को गूगल इंडिया वुमेन विल प्रोग्राम में सम्मानित किया गया। पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा सम्मानित किया। बाल विकास मंत्रालय आइकन लेडी अवार्ड टीवी शो में नजर आई। सत्यमेव जयते, शूटर दादी ने अपना कमाल टीवी शो में भी दिखाया है। उन्हें इंडिया गोट टैलेंट में भी बुलाया गया और उन्हें सम्मानित किया गया था। पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया है। तत्कालीन राष्ट्रपति ने उन्हें अपने साथ दोपहर के भोजन में भी आमंत्रित किया था। शूटर दादी को आइकन लेडी पुरस्कार भी दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img