Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

अयोध्या धाम में श्रीरामलला के दरबार में योगी सरकार ने लगाई हाजिरी, सीएम योगी के साथ मंत्रियों-विधायकों ने किए दर्शन

जनवाणी ब्यूरो |

अयोध्या धाम: राम जन्मभूमि पर बने भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में रविवार को योगी सरकार ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। प्रदेश के मंत्री व विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दर्शन किए। इस दौरान सभी बेहद उत्साहित दिखे और भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आए। राम जन्मभूमि के गेट नंबर 11 से 10 बसों में आए विधायकों और मंत्रियों को प्रवेश दिया गया।

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां से वह राम जन्मभूमि के लिए रवाना हो गए। अयोध्या पहुंचने पर सभी का जोरदार स्वागत हुआ। स्थानीय लोगों ने बसों पर फूल बरसाते हुए जय श्रीराम के नारे लगाए। स्वागत के लिए लोग बुलडोजर पर सवार होकर आए और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ फूल बरसाए।

इसके पहले, लखनऊ विधानसभा के सामने से योगी कैबिनेट के मंत्री और विधायक लग्जरी बसों से अयोध्या के लिए रवाना हुए। रास्ते में बाराबंकी में सभी की शानदार अगवानी हुई। यहां पर सभी ने नाश्ता किया और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ आगे के लिए रवाना हो गए।

08 7

बस में आरएलडी के विधायक भी साथ गए हैं। राजा भैया और आराधना मिश्रा आदि भी साथ में रवाना हुए हैं। दोनों डिप्टी सीएम और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बस संख्या- 1 से रवाना हुए हैं।

प्रदेश सरकार के मंत्रियों व विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रविवार को रामलला के दर्शन करेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मौजूद रहेंगे। प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ की मौजूदगी में वीवीआईपी मूवमेंट प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img