Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

यंग ब्वॉयज बी टीम शहीद भगत सिंह टूर्नामेंट जीता

  • पुरमाफी की ए टीम को 3-1 से किया पराजित

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: कस्बा ऊन में दो दिवसीय शहीद भगत सिंह वॉलीबाल टूर्नामेंट में पुरमाफी की यंग ब्वॉयज बी टीम ने यंग ब्वॉज ए टीम को 3-1 से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया।

कस्बा ऊन में दो दिवसीय शहीद भगत सिंह वालीबल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में आठ टीमों ने भाग लिया। दिन-रात्रि के टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में यंग ब्वॉज बी पुरमाफी ने नार्दन रेलवे की टीम को हराया, वहीं यंग ब्वॉज ए पुरमाफी की टीम ने यमुनानगर की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मुकाबला यंग ब्वॉयज ए तथा यंग ब्वॉयज बी पुरमाफी की टीमों के बीच खेला गया। मैच काफी रोमांचक रहा। जिसमें यंग ब्वॉयज बी की टीम ने 3-1 से यंग ब्वॉयज ए टीम को हराकर फाइनल जीत लिया। विजेता टीम को पूर्व चेयरमैन प्रदीप चौधरी ने 21000 का इनाम व ट्राफी भेंट की गई।

द्वितीय स्थान पर आई टीम को सत्येन्द्र चौधरी ने 15000 व ट्राफी भेंट की। फाइनल मैच का मैन आॅफ द मैच समीर तथा मैन आफ द टूर्नामेंट का खिताब हिमांशु निर्वाल को दिया गया।

टूर्नामेंट के आयोजन में अंकुर, जुगनू, शिवा, नीरज, विकास, भोपाल सिंह, श्रीपाल, राजवीर, निखिल व राहुल का सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Petrol Diesel: ऊर्जा संकट के बीच राहत, पेट्रोल-डीजल पर केंद्र ने घटाई एक्साइज ड्यूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष...

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...
spot_imgspot_img