जनवाणी संवाददाता |
गंगोह: जहरीले सांप द्वारा काट लिए जाने से गांव फतेहपुर ढोल्ला में एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया है। गांव फतेहपुर ढोल्ला निवासी लगभग तीस वर्षीय सरवेज पुत्र इनाम अपने घर से कही बाहर जाने के लिए निकला था।
घर के बाहर ही उसके पैर में एक सांप ने काट लिया। सांप के काटने का पता लगते ही परिवार में हडकंप मच गया। तत्काल ही स्वजन उसे लेकर चिकित्सक के यहां गए। इसके अलावा उन्होने झाड़-फूंक करने वालों को भी दिखाया। समय बढ़ने के साथ ही उसके शरीर में जहर का असर बढ़ता चला गया।
इसके चलते युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसको घर लाकर सुपुर्दे खाक कर दिया। युवक की मौत से गांव में भी शोक की लहर है।

