Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

  • जलालाबाद में शनिवार सुबह से लापता था बाइक मिस्त्री

जनवाणी संवाददाता  |

जलालाबाद: कस्बा के एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कृष्णा नदी के किनारे पेड़ पर फांसी पर लटका मिला। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कस्बा के मोहल्ला आर्यपुरी निवासी सुमित पुत्र मांगेराम शनिवार की सुबह घर से परिजनों को बिना बताए गायब हो गया था। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। जिस पर परिजनों ने शनिवार को ही जलालाबाद पुलिस चौकी पर सुमित के गायब होने की सूचना चौकी प्रभारी विजय त्यागी को दे दी थी। रविवार की सुबह पुलिस को कृष्णा नदी के किनारे पेड़ पर एक युवक का शव लटका होने की सूचना मिली। जिस पर चौकी प्रभारी विजय त्यागी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचें।

दूसरी ओर, पेड़ पर युवक का शव लटका होने पर सुमित के परिजन भी वहां पहुंच गए जिन्होंने पेड़ पर फांसी पर लटके मिले युवक की तलाश सुमित के रूप में की। सुमित का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि शनिवार को जब वे चौकी पर तहरीर देने गए थे तो पुलिस ने उनको टरका दिया था। साथ ही, भरोसा दिया था कि सुमित का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर सुमित की लोकेशन तलाश की जाएगी।

परिजनों ने सुमित की हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि सुमित मोटरसाइकिल मैकेनिक था। होली वाले दिन कस्बे के नीलग्रान चौक पर विशेष समुदाय के युवकों के साथ प्रेम प्रसंग को लेकर उसका झगड़ा भी हुआ था। इसलिए सुमित की हत्या से इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img