Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

युवक ने सिर में गोली मार की आत्महत्या

  • अपने घर के कमरे में मारी गोली, परिजनों में कोहराम
  • नगर में हैयर सेलून चलाता था युवक, अकटूबर में होना था विवाह

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: नगर में हैयर सेलून चलाने वाले युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

नगर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी मोहम्मद चांद का २२ वर्षीय पुत्र मोहम्मद शान मोहल्ले में ही हैयर सेलून चलाता था। मंगलवार को छुटटी होने के चलते शान घर पर ही था। दोपहर करीब दो बजे ऊपर की मंजिल में बने कमरे से गोली चलने की आवाज आई। जिस पर घर में मौजूद लोग मौके की ओर दौड़ पड़े जहां पर शान खून में लतपत फरश पर पड़ा हुआ था जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए।

आनन-फानन में परिजन घायल शान को सीएचसी लेकर आए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के मुताबिक शान ने स्वयं अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या की है। हालांकि उसने ऐसा क्यों किया इस बारे में उन्हें कुछ पता नहीं है। बताया कि शान का रिश्ता तय हो चुका था और अक्टूबर में उसका विवाह होना था, जिसकी तैयारियां चल रही थीं।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक के कमरे से तमंचा बरामद करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। परिजनों से घटना के सम्बंध में विस्तृत जानकारी ली जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img