जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर के गुराना मार्ग स्थित कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ यूनुस चौधरी के आवास पर बेरोजगार दिवस मनाया। युवाओं ने पकौड़े बनाए। युवाओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी की।
इस अवसर पर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओ काे संबोधित करते हुए डॉ यूनुस चौधरी ने कहा कि आज मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते बेरोजगारी चरम पर पहुंच गयी है।
केन्द्र की मोदी सरकार की साम्प्रदायिक नीतियों ने देश को बीस साल पीछे धकेल दिया है। आज तमाम सरकारी और अर्ध सरकारी संस्थानों से नौकरियां खत्म की जा रही है। दूसरी ओर मोदी सरकार को कोई चिंता नहीं है।
उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है वह दिन दूर नहीं जब जनता इस जनविरोधी और विकास विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेंगी। कांग्रेस कार्यकर्ता ने इस मौके पर सरकार की विकास विरोधी नीतियों पर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने पकौड़े तलकर और आम जनता को खिलाए।
बढती बेरोजगारी और खत्म होती नौकरियों पर चिंता व्याक्त की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजीव सैन, जिला प्रवक्ता शकील अहमद एडवोकेट, युवा नेता दीपक सैन, विनोद कश्यप, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी, युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रोहित शर्मा, संजीव, निशांत पांवार,परवेज चौधरी, राहत चौधरी, शाहनवाज चौधरी, आसिफ, आशीष, आदि मौजूद रहे।

