जनवाणी संवाददाता |
मवाना: शनिवार देर रात थाना क्षेत्र के गांव ततीना निवासी 22 वर्ष से युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार ततीना निवासी 22 वर्षीय विकास पुत्र हरपाल घर से मवाना के लिए आया था। लेकिन रात्रि में वापस नहीं लौटा। सुबह राहगीरों ने परिजनों और थाना पुलिस को गांव के बाहर स्थित माडी के पास विकास को अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी।
परिजनों ने विकास को उपचार के लिए गांव के निजि चिकित्सक के यहां दिखाई। जहां चिकित्सक ने विकास को मृत्यु घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा घर पीएम के लिए भेज दिया।

