Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

बाइक फिसलने से युवक की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: घर लौटने के दौरान नजीबाबाद कोतवाली-बाईपास मार्ग पर बाइक फिसलने से ग्राम जहानाबाद निवासी एक युवक की मृत्यु हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में कोहराम मचा है।

ग्राम जहानाबाद निवासी विजय कुमार उर्फ मोनू (26 वर्ष) अपनी स्पैन्डर बाइक संख्या यूपी 20 बीएस-5826 पर सवार होकर घर लौट रहा था। नजीबाबाद-कोतवाली बाइपास पर सिटी पब्लिक स्कूल के निकट अचानक उसकी बाइक स्लिप हो गयी।

इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई सुशील कुमार निवासी जहानाबाद ने पुलिस को तहरीर दी है।

दुर्घटना की सूचना पर एसआई नरेन्द्र यादव कांस्टेबिल रिंकु रावल व कांस्टेबिल मनोज कुमाार ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चिंटू जी का नाम अब बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं होगा, कपूर परिवार ने लिया सख्त कदम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img