जनवाणी संवाददाता |
कैराना: कैराना के आर्यपुरी देहात बस्ती निवासी 40 वर्षीय मुन्तियाज पानीपत में संदूक अलमारी बनाने का कार्य करता था। रविवार शाम करीब सात बजे मुन्तियाज बाइक से पानीपत से कैराना आ रहा था।
हरियाणा के सनौली में पिकअप गाड़ी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को पानीपत सरकारी अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना हरियाणा पुलिस द्वारा परिजनों को दी गई जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मुन्तियाज के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। मृतक के आवास पर मौजूद लोगों ने बताया कि सोमवार को पानीपत में पीएम के बाद शव कैराना आएगा।

