Sunday, March 8, 2026
- Advertisement -

पैर फिसलने से युवक नहर गिरा, हालत गम्भीर

जनवाणी संवाददाता |

बेहट: कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव गंदेवड में पूर्वी यमुना नहर से पानी पीते समय एक युवक का पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गया। ग्रामीणों द्वारा रेस्क्यू करके युवक को बाहर निकाला गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सीएचसी बेहट में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

बुधवार की शाम कस्बे के मोहल्ला खालसा निवासी लेद्दा पुत्र बाबूराम जो मंदबुद्धि बताया जाता है वह गांव गंदेवड में पूर्वी यमुना नहर में पानी पी रहा था, अचानक से युवक का पैर फिसला और वह यमुना नहर में डूबने लगा।

राहगीरों द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणों ने डूबते युवक को रेस्क्यू करके बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को सीएचसी बेहट में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। युवक की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img