Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

मुंडाली में युवक की चाकू मारकर हत्या

  • रंजिशन हत्या से परिजनों में आक्रोश, ग्रामीणों ने नही उठने दिया शव

जनवाणी संवाददाता |

मुंडाली: शफियाबाद लोटी में पुलिस चौकी से चंद कदम दूर रंजिश के चलते एक युवक की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मृतक और उसकी बाइक थोड़े फासले पर छोड़कर फरार हो गए। इस सनसनीखेज वारदात से गांव में हड़कंप मच गया।

सूचना पर मुंडाली पुलिस के साथ पहुंची सीओ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने का प्रयास लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने इंकार करते हुए डीएम-एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग की। मृतक के भाई ने पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

मुंडाली का शफियाबाद लोटी निवासी कोशिंद्र (26) पुत्र वीर सिंह सोमवार को बड़े भाई पुष्पेंद्र के साथ आगापुर मार्ग स्थित खेतों में गेहूं काट रहा था। शाम करीब 6:15 बजे पुष्पेंद्र ने उसे भैंसों का दूध निकालने की बात कहकर बाइक से घर भेज दिया। करीब सात बजे पुष्पेंद्र घर पहुंचा तो कोशिंद्र वहां नही था और न दूध निकाला गया था। पूछने पर ाहिलाओं ने बताया कि कोशिंद्र घर नही आया है।

बकौल पुष्पेंद्र करीब 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि कोशिंद्र पुलिस चौकी के पास गांव के रास्ते पर खाली पड़े प्लाट में मृत पड़ा है। जबकि कुछ दूरी पर बाइक पड़ी है। कोशिंद्र के पेट व शरीर पर धारदार हथियार के घाव हैं। इतना सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया।

11 11

जिस पर सीओ किठौर रुपाली राय मुंडाली पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए शव को मोर्चरी भेजने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने इंकार करते हुए डीएम दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह साजवाण को मौके पर बुलाने की मांग की।

मुकदमा दर्ज, तीन हिरासत में

शव उठाने से इंकार करने पर सीओ ने परिजनों को बताया कि पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर दिनेश, कंवरपाल, सतपाल पुत्र सोलाल, आर्यन व अर्पण पुत्र दिनेश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने कंवरपाल, सतपाल समेत तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है।

पुलिस पर भी लगे आरोप

पीड़ित परिवार ने बताया कि गांव में सोलाल के परिवार से खेत की मेंढ को लेकर उनका विवाद चल रहा है। गतवर्ष 22 मार्च को उक्त विवाद में ही आरोपियों ने उनके घर पर चढ़ाई कर लाठी डंडों धारदार हथियारों से हमला किया था। फायरिंग भी की गई थी।

जिसमें परिवार की महिलाओं समेत कई लोग घायल हुए थे। पीड़तों ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने आरोपी पक्ष से सेटिंग कर कई गंभीर धाराएं हटा दीं। हालांकि इसके बावजूद आरोपियों को जेल जाना पड़ा और फिलहाल वह हाईकोर्ट से जमानत पर हैं।

नौकरी करता था कोशिंद्र

पुष्पेंद्र ने बताया कि कोशिंद्र अविवाहित है। एक साल पहले वह गाजियाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था, लेकिन भयंकर चर्मरोग के कारण धूल व तपिश से बचने के लिए उसे नौकरी छोड़नी पड़ी। बताया कि चार भाइयों में कोशिंद्र दूसरे नंबर का था। बेटे की अचानक मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों ने शव नही उठाने दिया था। सीओ व एसपी देहात मयफोर्स गांव में डटे थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Savarkar Jayanti: वीर सावरकर को देशभर से नमन, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विनायक दामोदर सावरकर की जयंती...

Weather Update: एनसीआर में उबलता पारा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मई के आखिरी...
spot_imgspot_img