Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

कुंम्हारहेड़ा में युवक का शव मिला, सनसनी फैली

  • परिजनों ने हत्या की आशंका जताई,लगाया जाम

जनवाणी संवाददाता |

सरसावा:  थानाक्षेत्र के ग्राम कुम्हारहेड़ा में दलित युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दलित युवक रात के समय घर से दवाई लेने के लिए निकला था लेकिन जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की,युवक का शव सुबह सड़क किनारे एक कॉलोनी में पड़ा मिला। मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते कुछ देर के लिए सड़क को जाम किया। घटना की खबर लगते मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मृतक के परिजनों व ग्रामीणों को शांत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

WhatsApp Image 2022 05 28 at 5.56.51 PM

साप्ताहिक राशिफल | Weekly Horoscope | 22 May To 28 May 2022 | आपके सितारे क्या कहते है

https://www.easyhindityping.com/hindi-to-english-translation

शनिवार सुबह ग्रामीणों को गांव के बाहर सड़क किनारे जनता कॉलोनी में अनुज पुत्र सतीश कुमार उम्र 28 वर्ष का शव पड़ा मिला,जिसके सिर में गंभीर चोटें थी व मृतक का एक कान भी उसके शरीर से अलग था। ग्रामीणों ने शव को देख पहचान करते मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पर रोते-बिलखते परिजनों ने घटना की बाबत पुलिस को सूचना दी। सड़क किनारे शव पड़ा होने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई,घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। दलित युवक का शव देख परिजनों एवम ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सहारनपुर नकुड़ सड़क को जाम कर दिया।

घटना की खबर लगते ही एसडीएम नकुड़ अजय कुमार अम्बष्ट, सीओ नकुड़ अरविंद सिंह पुंडीर व थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर किसी तरह शांत किया,लेकिन ग्रामीण घटना के तुरंत खुलासे व हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अड़े रहे। पुलिस ने बमुश्किल शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम को भिजवाया, वहीं मौके पर पहुची फॉरेन्सिक टीम ने घटना स्थल से नमूने लेते उन्हें फॉरेन्सिक लेब भिजवाया।

घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया जिसके बाद खोजी कुत्तों ने पूरे गांव को सर्च किया लेकिन उन्हें गांव में कुछ नहीं मिला। मृतक अनुज तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था व एक बहन है। बहन व बड़े भाई नीरज की शादी हो चुकी है जबकि छोटा भाई अजय पढ़ाई कर रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img