जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव भटियाना खुशहालपुर में गुरुवार देर रात एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। युवक के सर से खून निकलता देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रात में ही शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी 21 वर्षीय शिवम कुमार पुत्र दिनेश चौहान देर रात गांव में दावत खाकर वापस घर लौट रहा था। घर के पास ही स्थित गली में उसका शव बरामद हुआ। शिवम का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही।
अधिक जानकारी हेतु पढ़े दैनिक जनवाणी

