- बिजनौर कृषि के उत्पाद का हब बनेगा: जिलाधिकारी
- कृषि उत्पाद सहित जिसमें गुड भी मार्किट में छा जायें यह प्रयास है: जिलाधिकारी
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: डीएम उमेश मिश्रा ने किसानों व गुड निर्माताओें से कहा कि हम आपके साथ मजबूती से खडे़ है। आप अपना रास्ता स्वयं खोजें तथा संगठित होकर अपने कृषि उत्पाद बेचें। उन्होंने कहा कि जिला बिजनौर कृषि के उत्पाद का हब बनेगा यहां के सभी कृषि उत्पाद सहित जिसमें गुड़ भी मार्किट में छा जायें यह प्रयास है। उन्होंने कहा कि बिजनौर को कृषि हब बनाना उददेश्य है। इस अवसर पर मंडावर की दो गुड निर्यातक कम्पनियों व 40 से अधिक गुड निर्माता किसानों के बीच 150 करोड रुपये का एमओयू भी हुआ।

