नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक सवागत और अभिनंदन है। सलमान खान के होस्टेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों लगातार नए विवाद और ड्रामा देखने को मिल रहे हैं। शो के कंटेस्टेंट और यूट्यूबर तन्मय सिंह उर्फ स्काउट ओपी और लव गिल के बीच की बातचीत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इस बीच, इन चर्चाओं का असर स्काउट की निजी जिंदगी पर पड़ता दिखाई दे रहा है। उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और गेमिंग क्रिएटर काशवी हीरानंदानी ने स्ट्रीमिंग से कुछ समय का ब्रेक लेने का ऐलान किया है।
काशवी हीरानंदानी ने क्यों लिया ब्रेक?
काशवी हीरानंदानी ने 8 अक्टूबर 2026 को अपने फॉलोअर्स को बताया कि वह कुछ समय के लिए नियमित स्ट्रीमिंग से दूरी बना रही हैं। उन्होंने अपने दर्शकों से इस दौरान स्ट्रीमर नय्यो की वॉच पार्टी में शामिल होने की अपील की।
काशवी का यह फैसला ऐसे समय में सामने आया है, जब ‘बिग बॉस 20’ में स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, काशवी ने अपने ब्रेक की वजह स्पष्ट नहीं की है। ऐसे में फैंस उनके फैसले को शो में स्काउट और लव के बीच हो रही बातचीत से जोड़कर देख रहे हैं।
अफवाहों पर पहले भी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं काशवी
स्ट्रीमिंग से ब्रेक लेने के ऐलान से एक दिन पहले, 7 अक्टूबर 2026 को काशवी ने अपनी लाइव स्ट्रीम के दौरान सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने बताया कि उन्हें इंस्टाग्राम और एक्स पर वायरल हो रहे वीडियो और उनसे जुड़ी चर्चाओं की जानकारी है। काशवी ने इस दौरान अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, ‘मैं ठीक हूं और चीजों को निजी तौर पर संभाल रही हूं।’
उन्होंने स्काउट ओपी के प्रति अपना समर्थन भी जाहिर किया। काशवी ने कहा, ‘मैं सच में दिल से उसके लिए अच्छा चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि वह सफल हो।’
स्काउट ओपी की निजी जिंदगी पर भी चर्चा
‘बिग बॉस 20’ में स्काउट ओपी और लव गिल की बातचीत को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच काशवी के स्ट्रीमिंग से ब्रेक लेने के फैसले ने भी फैंस का ध्यान खींचा है। हालांकि, काशवी ने अपने फैसले को शो में चल रही चर्चाओं से सीधे तौर पर नहीं जोड़ा है। फिलहाल, उनके इस ब्रेक को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं।

