Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

कैन्ट बोर्ड बैठक में 168 करोड़ का बजट पास

  • सुधरेंगे कैन्ट अस्पताल के हालात, लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मंगलवार को कैन्ट बोर्ड कार्यलय में स्पेसल बोर्ड बैठक हुई। जिसमें वर्ष 2021 22 का बजट पास किया गया। बैठक से पूर्व सभी सदस्यों ने कोरोना से निधन होने पर बोर्ड मेंबर मंजू गोयल व अन्य कर्मचारियों की आत्मा की शांति के लिए मोन रखा। इसके उपरांत बैठक में सभी बोर्ड मेम्बरों की सहमति के बाद 168 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ।

इस दौरान कैन्ट बोर्ड सीईओ ने बोर्ड पर 54 करोड़ रुपए की देनदारी भी बताई, लेकिन उन्होंने कहा कि धीरे धीरे हालात सुधर रहे है, इसके लिए ग्रांट भी मांगी गई जिससे राहत मिलेगी। इस दौरान कर्मचारियों की पेंशन और वेतन सभी के बजट को लेकर चर्चा हुई। स्वास्थ्य, शिक्षा से लेकर तमाम बोर्ड संबंधित कार्यो को लेकर चर्चा हुई और बजट पास हुआ।

इस दौरान बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर अर्जुन सिंह राठौर ने कैन्ट की सफाई व्यवस्था को लेकर कैन्ट बोर्ड सीईओ नवेंद्र नाथ सभी मेम्बरों और कैन्ट के सफाई अधीक्षक व कर्मचारियों की तारीफ की।

कैन्ट में खुलेगा ऑक्सीजन प्लांट व कम्युनिटी सेंटर

कैन्ट बोर्ड सीईओ ने कहा कि कैन्ट में स्वास्थ्य और शिक्षा पर काफी कार्य हुआ है। यहां कैन्ट के जनरल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगेगा। जिसे लेकर डीआरडीओ से निरीक्षण किया जा चुका है। इसमें बिजली की व्यवस्था कैन्ट बोर्ड कराएगा। इसके अलावा कोविड अस्पताल को लेकर भी रक्षा मंत्रालय में कार्य चल रहा है। यहां आने वाले 2 सालों में ही स्वस्थ सेवा में बदलाव होगा।

यहां भी जिला अस्पताल और मेडिकल की तरह स्वास्थ्य सेवाएं होंगी। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत हेल्थ सेंटर यहां होगा। इसपर भी जोरो से कार्य चल रहा है।

बैठक में शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर गंभीरता से विचार हुआ। बैठक में बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर अर्जुन सिंह राठौर, कैन्ट बोर्ड सीईओ नवेंद्र नाथ, उपाध्यक्ष बीना वाधवा, मेम्बर नीरज राठौर, बुशरा कमाल, रिनी जैन, धर्मेंद्र सोनकर, मेजर एन ए मेहटाई, कार्यलय अधीक्षक जयपाल सिंह तोमर मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img