Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: तंमचों के बल दिनदहाड़े भट्ठे के मुनीम से ढाई लाख की लूट, सूचना के बाद पुलिस ने की घटना की जांच

जनवाणी संवाददाता |

बड़गांव: लगातार बाजार में फुट पेट्रोलिग का दम भरने वाली पुलिस को बुधवार सुबह बदमाश चुनौती दे गए। भट्टे पर लेवर को पैसे बांटने जा रहे भट्ठे के मुनीम से बाइक सवार तीन बदमाश ढाई लाख रुपये से भरा थैला लूटकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने भारी पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर बदमाशों का पता लगाने का खूब प्रयास किया लेकिन पता कुछ चला नहीं।

बड़गांव क्षेत्र के गांव भटपुरा कल्लनहेडी के पास सिसौनी निवासी पूर्व प्रधान पिंटू राणा का ईंट भट्टा है। उक्त भट्टे पर गांव बहेड़ा निवासी मुनेश शर्मा मुनीम के पद पर कार्यरत है। बुधवार सुबह मुनेश शर्मा ईट भट्टे पर मजदूरों को बांटने के लिए थैले में रखकर ढाई लाख रुपये लेकर जा रहा था। वह अपनी बाइक पर सवार होकर भट्टे के लिए चले थे। अभी वह भट्टे के पास ही पहुंचे थे कि सुबह करीब दस बजे पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने मुनीम के सामने अपनी बाइक लगाकर मुनीम को नीचे गिरा दिया और ढाई लाख से भरा थैला लूट कर फरार हो गए। बदमाशों के जाते ही मुनेश शर्मा ने शोर मचाया तो भीड़ एकत्रित हो गई। दिन निकलते हुई लाखों की लूट का पता चला तो थानाध्यक्ष बड़गांव विनय शर्मा भी पहुंच गए और बदमाशों के चरथावल की ओर भागने की सूचना पर उस मार्ग पर चेकिंग शुरू करवा दी लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला।

थानाध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया कि मामला कुछ संदिग्ध प्रतीत दिखाई पड़ रहा है फिर भी उक्त मार्ग पर लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि बदमाशों का कुछ सुराग लगाया जा सके। मौके से 312 बोर का एक कारतूस सड़क पर पड़ा हुआ पुलिस को मिला है। वहीं दूसरी ओर मंगलवार की शाम भट्टे पर विभागीय अधिकारियों ने छापा मार कार्यवाही की थी ओर बुधवार सुबह भट्टा मालिक सहारनपुर ऑफिस बुलवाया गया था इससे पहले भट्टा मुनीम से लूट की घटना घटित होना कुछ संदिग्ध लग रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img